बाइक के धक्के से जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):
सारण जिला के भेल्दी थाना के मदारपुर गांव में बाइक के धक्के से जख्मी वृद्ध की मौत पीएमसीएच मेें शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई।जख्मी वृद्ध अछूता सिंह(80) भेल्दी थाने के मदारपुर गांव का बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार मदारपुर गांव के अछूता सिंह को 19 जून को उस गांव आए अपने रिस्तेदार के यहां एक युवक ने बाइक से ठोकर मार दी जिससे वृद्ध अछूता सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
परिजन इलाज के छपरा सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध मेें मृतक के पुत्र रामेश्वर सिंह ने भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर मढ़ौरा थाने के सहबाजपुर गांव के राहुल यादव पुत्र भीष्म यादव को नामजद अभियुक्त बनाया है।
यह भी पढ़ें
दाऊदपुर में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
भीखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस
