Headlines

मशरक सीएचसी से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 25 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

मशरक सीएचसी से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 25 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप के निर्देश पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर की गई।

इस अवसर पर बीसीएम लव कुश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बीसीएम लव कुश कुमार ने बताया कि प्रखंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 25 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वहीं डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक बच्चे जिन्होंने पहले भी दवा पी हैं वे भी इस अभियान के दौरान दो बूंद दवा का सेवन करें।

यह भी पढ़ें

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!