Headlines

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

श्रीनारद मीडिया, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के सियरभुक्का गांव में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर रविवार की मिनी ट्रक ने बाइक सवार 4 युवकों को रौंद डाला। जिसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

 

मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी कल्लू मियां का 20 वर्षीय पुत्र हुसैन अली और गंभीर रूप से घायल भी डोईला गांव निवासी ताजमहम्मद का 24 वर्षीय पुत्र आरिफ,अहमद मियां का 20 वर्षीय पुत्र आजाद अली,ईद मुहम्मद का 21 वर्षीय पुत्र शमशाद हुसैन हैं।

 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया, वहीं मामले में जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बारे में बताया गया कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर मलमलिया जा रहें थे।

 

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की मिनी ट्रक से टक्कर हुई जिससे घटना हुई। वहीं बताया गया कि सभी पेटंर का काम करते हैं उसी काम के सिलसिले में मलमलिया जा रहें थे।

यह भी पढ़ें

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

25 लाख की बरामदगी या 35 लाख की रिश्वत का खेल?

शादी में हथियार लहराने वाला अपराधी गिरफ्तार:5 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

बेगूसराय में एक म्यूल खाते से 8 माह में 15.25 करोड़ का लेनदेन, अबतक दो धराये

जमुई में  थाना से महज 200 मीटर दूर सदर अस्पताल के गेट पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ,निष्पक्षता बनाए रखें – घनश्याम पाठक

दहेज हत्याकांड के फरार अभियुक्त के घर का हुआ कुर्की

कौड़ियां गोली कांड में घायल के पिता के आवेदन पर 5 पर प्राथमिकी दर्ज

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!