Headlines

पंचायत विकास दिवस पर सभी 15 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

पंचायत विकास दिवस पर सभी 15 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

बिहार सरकार की पहल पर रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मशरक प्रखंड की सभी 15 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, महिला समूहों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड की सोनौली, सेमरी, मदारपुर सहित सभी 15 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।

 

प्रत्येक पंचायत में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सुझाव भी लिए गए। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। सोनौली पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि पंचायत के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहयोग करें। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में संचालित सड़क, नाली, पेयजल, आवास, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण भी किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने रेडियो के माध्यम से प्रसारित कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और उसमें दिए गए संदेशों पर चर्चा की।

 

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, विकास मित्र, जीविका समूह की दीदियां, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे प्रखंड में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!