Headlines

परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण

परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण
•जननी सूर्य क्लिनिक एवं मोबियस फाउंडेशन की पहल
•आधुनिक परिवार नियोजन विधियों की दी गई जानकारी

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर/छपरा (बिहार):

परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा सरकारी काउंसलरों और स्वास्थ्य अधिकारियों की क्षमता को सशक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को छपरा के होटल मयूर में जननी सूर्य क्लिनिक, सारण एवं मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों पर क्षमता विकास प्रशिक्षण” का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) अरविन्द कुमार , जिला सामुदायिक मोबिलाइजर (DCM) ब्रजेन्द्र कुमार सिंह एवं जिला मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन पदाधिकारी (DM&E Officer) भी उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार नियोजन सेवाओं में प्रभावी काउंसलिंग, लाभार्थियों को सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने तथा सूचित विकल्प सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

तकनीकी सत्रों का संचालन जननी–मोबियस टीम की अमृता कुमारी, दीपक, अनुज एवं मनोज कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों, उनकी पात्रता, विभिन्न विधियों की विशेषताओं, प्रभावी काउंसलिंग तकनीकों, भ्रांतियों एवं मिथकों का वैज्ञानिक समाधान, लाभार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा सूचित निर्णय लेने में सहयोग करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिवार नियोजन के काउंसलरों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों सहित कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई तथा प्रश्नोत्तर एवं समूह चर्चा के माध्यम से विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इससे कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम की विषयवस्तु उनके दैनिक कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक रही। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उनकी काउंसलिंग क्षमता और तकनीकी समझ में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जननी–मोबियस सारण की पूरी टीम उपस्थित रही और प्रशिक्षण के सफल आयोजन एवं सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ जननी सूर्य क्लिनिक एवं मोबियस फाउंडेशन ने परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाने तथा सारण जिले में बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें

पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

शहादत दिवस पर पूर्व विधायक अशोक सिंह, रामदेव सिंह ‘काका’ समेत अन्य दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला

 उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी  को न्‍यायालय में पेश किया

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!