नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी गांव में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
जानकारी के अनुसार, कैतुका लच्छी गांव निवासी बबन ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश ठाकुर की शादी करीब चार माह पहले हुई थी. उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही है . एक दिन पहले युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा, लेकिन किसी कारणवश पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया गया.
इससे नाराज युवक शुक्रवार को गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की.काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही.
यह भी पढ़ें
परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
