Headlines

 उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी  को न्‍यायालय में पेश किया

उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी  को न्‍यायालय में पेश किया

श्रीनारद मीडिया, यूपी डेस्‍क:

संभल में ग्राम समाज की करीब 101 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। राजकुमार गुप्ता वर्तमान में शाहजहांपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ संभल कुलदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।

मामला थाना रायसत्ती क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित गांव तख्तगोसाई की गाटा संख्या 206, 207, 238, 242/378 और 279 से जुड़ा है। करीब 38 बीघा ग्राम समाज की इस जमीन की अनुमानित कीमत 101 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद लेखपाल को पैमाइश और अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए गए, जिसमें सामने आया कि सरकारी जमीन को पहले ही खुर्द-बुर्द किया जा चुका है।

जांच में पता चला कि वर्ष 2008 में उपसंचालक चकबंदी ने फर्जी पट्टे के आधार पर जमीन का नामांतरण एक फर्जी व्यक्ति के नाम कर दिया था। जबकि इस जमीन पर नगरपालिका का कोई अधिकार नहीं था। इस आदेश के खिलाफ नगरपालिका ने उच्च न्यायालय में अपील भी की थी।

पुलिस के अनुसार, इसके बावजूद तत्कालीन ईओ राजकुमार गुप्ता ने निजी लाभ और अवैध आर्थिक फायदा पहुंचाने की नीयत से इस प्रक्रिया में भूमिका निभाई। उनकी कार्रवाई से सरकार को करीब 101 करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस ने उन्हें शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामले में करीब 30 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे, उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, विवादित जमीन का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कब्जामुक्त कराया जा चुका है। शेष जमीन को भी खाली कराने की कार्रवाई जारी है। वहीं, मामले में आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय में रिमांड अर्जी भी दाखिल की है। चेयरमैन से लगातार पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत गबन का मुकदमा भी दर्ज है। अब तक 42 लाख रुपए के गबन के साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस पूर्व में हुए अन्य वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*उत्तर प्रदेश पुलिस
सम्भल पुलिस उत्तर प्रदेश*

यह भी पढ़ें

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

IG विकास वैभव का एक्शन, केस दर्ज नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष सस्पेंड

भैंस चोरी में कुख्यात चंदन नट गिरफ्तार, खंगाली जा रही संपत्ति

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!