Headlines

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक (सारण)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता की 19 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मशरक नगर पंचायत के तख्त टोला गांव में जदयू नेता मुकेश सिंह के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामाधार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा गरीब, दलित, वंचित और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा समाजवादी मूल्यों को जीवनभर आत्मसात किया। जदयू नेता मुकेश सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने सत्ता से अधिक सिद्धांतों को महत्व दिया। उनका संपूर्ण जीवन आम लोगों की आवाज़ उठाने और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने में समर्पित रहा। उनके विचार आज भी युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाजसेवी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि असम के लोग आज भी चंद्रशेखर को सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में उनके नेतृत्व और निर्णयों ने राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा को मजबूती प्रदान की। वे एक दूरदर्शी, साहसी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले नेता थे। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर देश के आठवें प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 1983 में उन्होंने भारत यात्रा निकालकर देश के गांव-गरीब, किसान और आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया।

 

उनकी राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा पर आधारित थी। वे सादगीपूर्ण जीवन, स्पष्टवादिता और जनसरोकारों के कारण आज भी देशभर में सम्मानपूर्वक याद किए जाते हैं। कार्यक्रम में आलोक सिंह, दिवेश सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंकुर कुमार, हिमांशु कुमार, सफू सिंह, रूपकला सिंह, बुची सिंह, शुभांगी कौशल, सय्यांगी कौशल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

दरौली पुलिस पर हमला, अवैध खनन व शराब कारोबार से जुड़े चार आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

सिसवन के निवर्तमान  सीओ को दी गयी विदाई, नवागत का हुआ स्‍वागत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर

कोथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर सफल, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

250@अमेरिका इस दुनिया का सबसे पावरफुल देश है,कैसे?

पीएम मोदी को इंडोनेशिया में ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!