अमनौर के हुस्सेपुर पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन
आम जनता की समस्याओं का आन द स्पॉट निपटारा
डीआरडीए निदेशक ने किया उद्घाटन
ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने किया मुआयना
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से हुस्सेपुर पंचायत भवन में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीआरडीए के जिला निदेशक ने फीता काटकर किया।
शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग, आपूर्ति, सामान्य प्रशासन, श्रम, विद्युत, पीएचईडी, राजस्व, आपदा, लोहिया स्वच्छता अभियान, आवास विभाग, सामाजिक सुरक्षा और योजना विभाग सहित कई विभागों के कर्मियों द्वारा काउंटर लगाए गए। काउंटरों पर पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए।
शिविर में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निवारण करने का आश्वासन दिया।
प्रधान सचिव ने किया मुआयना, लोगों से की बातचीत
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार हुस्सेपुर पहुंचे।
उनके पहुँचते ही अधिकारियों में हड़कम्प मंच गई।
उन्होंने शिविर में लगाये गए स्टॉल का मुआयना किया और लगे हुए काउंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे आम लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निष्पादन किया जाए और निष्पादन की गई।आयोजकों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इसी को लेकर एक ही स्थान पर सभी विभागों को लाकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिए।
इस मौके पर डीडीसी लक्ष्मण डीडीओ पंकज कुमार डीआरडीए शिव कुमार पंडित बीडीओ राजीव कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।पंचायत के मुखिया सुदीश कुमार ने अधिकारियों को बुके देकर किया स्वागत।
यह भी पढ़ें
रघुनाथपुर : सीओ प्रत्यक्ष कुमार की हुई विदाई
मशरक के जजौली, दुरगौली और नगर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित
NIA की टीम ने मशरक में किया छापेमारी , युवक से घंटों पूछताछ; मोबाइल-लैपटॉप जब्त
रमेश सहनी के बाद अब 8 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले के मामले में तेज हुई कार्रवाई
धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड
रघुनाथपुर : कड़सर मोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने किया चकनाचूर
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्मानित
रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए
अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
