NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, 11.21 लाख छात्र सफल

 9911 नई एमबीबीएस सीटें बढ़ाई हैं जिससे कुल सीटें 136939 हो गई हैं

श्रीनारद मीडिया सेन्ट्रल डेस्क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज बहुप्रतीक्षित नीट यूजी 2026 (Re-NEET UG 2026) के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। गौरतलब है कि करीब 20 लाख छात्रों ने इस बार नीट की दोबारा परीक्षा दी थी। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस बार दोबारा हुई नीट की परीक्षा में शामिल थे वे अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

रात से ही जो कयास लगाए जा रहे थे और जिस बात की सुगबुगाहट हर कोचिंग सेंटर से लेकर सोशल मीडिया तक फैली हुई थी, वह आज सच साबित हो गई। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद से ही हर कोई इस बात का अंदाजा लगा रहा था कि नतीजे किसी भी वक्त आ सकते हैं। हुआ भी ठीक कुछ ऐसा ही। एनटीए ने बिना कोई लंबा वक्त लिए अचानक से रिजल्ट की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। इसके साथ ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों, चाहे वो सरकारी हों या प्राइवेट, उनमें एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दाखिले की दौड़ शुरू हो गई।

कैसे देखें Re-NEET Exam 2026

नतीजे तो आ गए हैं, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि इसे चेक कैसे किया जाए। क्योंकि एक साथ लाखों बच्चे वेबसाइट पर टूट पड़े हैं, इसलिए सर्वर का थोड़ा धीमा होना या क्रैश हो जाना बहुत ही आम बात है। आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए कुछ बहुत ही आसान से स्टेप्स बनाए हैं –

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में एनटीए की ऑफिशियल नीट वेबसाइट खोलनी है।

2. होमपेज पर जाते ही आपको ‘NEET UG 2026 Result’ या ‘Download Scorecard’ का एक बड़ा सा लिंक चमकता हुआ दिखाई देगा। बस उस पर क्लिक कर दीजिए।

3. अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number), अपनी जन्मतिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन (Captcha) भरना होगा।

4. ये सारी जानकारी सही-सही डालकर ‘Submit’ का बटन दबाएं।

5. आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर हाजिर होगा। इसे सिर्फ देखें नहीं, बल्कि भविष्य के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और एक प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।

अब आगे क्या?

रिजल्ट आने के साथ ही एनटीए ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स का भी ऐलान कर दिया है। कट-ऑफ का मतलब है वो कम से कम नंबर, जो आपको काउंसलिंग की दौड़ में शामिल होने के लिए चाहिए ही चाहिए। जो बच्चे इस कट-ऑफ को पार कर गए हैं, उनके लिए अब असली भागदौड़ शुरू होगी। अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही ऑल इंडिया कोटा (15%) सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। बाकी 85% सीटों के लिए अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी काउंसलिंग होगी। आपको अपने सभी जरूरी कागजात, जैसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और स्कोरकार्ड एकदम तैयार रखने चाहिए।

काउंसलिंग के लिए कैसे रहें तैयार?

जैसे ही NTA नतीजे घोषित करेगा, आगे की प्रकिया शुरू हो जाएगी। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपने सभी जरूरी कागजात दुरुस्त कर लें। दसवीं-बारहवीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और नीट का एडमिट कार्ड एक फाइल में लगा लें। अक्सर देखा गया है कि ऐन मौके पर किसी एक कागज की कमी से सीट हाथ से निकल जाती है। चूंकि अब सीटें बढ़ चुकी हैं, इसलिए कट-ऑफ में भी मामूली राहत मिल सकती है। अपनी तैयारी पुख्ता रखें और काउंसलिंग के हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।

  • कर्नाटक – 15395
  • उत्तर प्रदेश – 14000
  • तमिलनाडु – 13999
  • महाराष्ट्र – 13099
  • तेलंगाना – 10250
  • राजस्थान – 8080
  • गुजरात – 7750
  • आंध्र प्रदेश – 7465
  • पश्चिम बंगाल – 7200
  • मध्य प्रदेश – 6020

इन सबके बीच, नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी मेडिकल कॉलेजों को एक बेहद सख्त हिदायत भी जारी की है। कमीशन ने साफ कहा है कि दाखिले सिर्फ और सिर्फ उन्हीं सीटों पर होंगे जिन्हें MARB ने 2026-27 के सेशन के लिए आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी है।

NMC ने अपनी चेतावनी में एकदम साफ लफ्जों में कहा है, “किसी भी सूरत में, तय और मंजूर की गई सीटों से ज्यादा दाखिले नहीं लिए जाएंगे। अगर किसी भी मेडिकल कॉलेज या संस्थान ने अपनी लिमिट से बाहर जाकर एक भी एक्स्ट्रा एडमिशन लिया, तो उसे नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 के नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा।” ऐसा करने वाले डिफॉल्टर कॉलेजों पर तगड़ा जुर्माना और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!