Headlines

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ मकदूम सराय, नगर परिषद की लापरवाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ मकदूम सराय, नगर परिषद की लापरवाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल मकदूम सराय मुहल्ला एक बार फिर हल्की बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझता नजर आया। कुछ ही देर की बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, मरीजों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति ने नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था और मानसून पूर्व तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

मकदूम सराय में बड़ी संख्या में आवासीय मकान, अस्पताल, क्लीनिक, दुकानें एवं प्रतिष्ठान स्थित हैं। इसके बावजूद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहता है। कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों में भी प्रवेश कर जाता है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

स्थानीय व्यवसायी अराइज कंप्यूटर के प्रोपराइटर सतीश शर्मा ने बताया कि हर बारिश के बाद जलजमाव के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित होता है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ता है। वहीं एक ब्यूटी सैलून संचालिका ब्यूटी शर्मा ने कहा कि सड़क पर भरे पानी के कारण महिलाएं घरों से निकलने से कतराती हैं, जिससे उनके व्यवसाय को भी काफी नुकसान हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या यह है कि मकदूम सराय की सड़कें मुख्य सड़क की तुलना में काफी नीची हैं। परिणामस्वरूप मुख्य सड़क का पानी पूरे मुहल्ले में भर जाता है और हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है। वर्षों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि मकदूम सराय सहित शहर के सभी जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का तकनीकी सर्वे कराया जाए तथा सड़क की ऊंचाई, नालों की नियमित सफाई और प्रभावी जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर बारिश के बाद लोगों को इस समस्या से दो-चार न होना पड़े।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस एवं स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो समस्या और गंभीर होगी तथा जनआंदोलन की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया   

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह

रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त

मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!