भगवानपुर हाट बीडीओ प्रियंका कुमारी ने पदभार किया ग्रहण
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सोमवार को प्रियंका कुमारी ने पदभार ग्रहण किया । उन्होंने निवर्तमान बीडीओ कुमार विशाल से प्रभार हासिल किया । नए बीडीओ के पदभार ग्रहण के बाद कई दिनों से विकास का कार्य बाधित होने से गति मिलेगी ।
बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि प्रखंड के विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण धरातल पर उतरना । लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन , प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समय से पहुंचाना है।
उन्होंने पदभार के बाद कार्यालय के सहायकों से परिचय किया । निवर्तमान बीडीओ कुमार विशाल नालंदा जिले के इस्लामपुर में तबादला होकर गए है । जबकि बीडीओ प्रियंका कुमारी सासाराम से तबदला होकर भगवानपुर हाट में प्रभार ग्रहण किया है ।
निवर्तमान बीडीओ ने प्रभार सौंपने से पहले सभी दफ्तर के कर्मियों एवं सुपरवाइजरों से मिल नए बीडीओ को सहयोग करने तथा कर्तव्य का सही से पालन करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान , उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह , पवन सिंह सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें
डेहरी महादलित बस्ती में घुसा वर्षा का पानी जनजीवन प्रभावित
पटना के सामयागढ़ थाना प्रभारी सौरभ कुमार को सताइस हजार रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार
हल्की बारिश में जलमग्न हुआ मकदूम सराय, नगर परिषद की लापरवाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संघ की बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश राय हुए शामिल
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस गुम मोबाईल, धारक को लौटाया
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक
मशरक में मॉडल विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों में दिखा उत्साह
रघुनाथपुर : भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, धान की रोपनी में लगे.जनजीवन व्यस्त
मेरठ में पत्नी ने सांप से कटवाकर पति को मौत के घाट उतारा…
बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
