Headlines

रोहतास पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया लूटकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया लूटकांड का खुलासा, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार के रोहतास में पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को जब्त कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.24 घंटे में लूटकांड का खुलासा: दरअसल मामला 21 और 22 जुलाई की रात का है. देर रात करीब 1:30 बजे शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से पश्चिम बनारस की ओर एनएच-19 पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास चेनारी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार को वैगनआर कार सवार चार अपराधियों ने घेर लिया.

 

अपराधियों ने चाकू और बेल्ट के बल पर धमकाते हुए पीड़ित से 10 हजार रुपये नकद, कपड़े और एक सोने की अंगूठी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए.तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ-1 बिप्लव कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की.अपराधी की हुई पहचान: जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, जिसका नंबर JH-10BU-6416 है, को बरामद कर लिया. पुलिस ने कार के मालिक सह आरोपी आदित्यमल सिंह, निवासी मेदनीपुर, थाना धौधाड़, जिला रोहतास को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ में उसके आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है.पुलिस के हत्थे चढ़े कुख्यात अपराधी पर पहले से लूट और फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”-कुमार बिप्लव, एसडीपीओ सासाराम सभी अपराधियों की हुई पहचान: इस कार्रवाई में शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. फिलहाल पुलिस ने घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

यह भी पढ़ें

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर

Leave a Reply

error: Content is protected !!