मुंगेर में हरपुर पुलिस की कार्रवाई:लाल वारंटी समेत तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए,
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

मुंगेर जिले की हरपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाल वारंटी, एक गैर-जमानती वारंटी और शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है,थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे लाल वारंटी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। दिलीप सिंह बढ़िहा गांव निवासी स्व. मुर्तनारायण सिंह के पुत्र हैं। वह घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसके कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध लाल वारंट जारी किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा।
घर में नशे में हंगामा कर रहा युवक अरेस्ट इसी क्रम में, गनैली गांव में अपने घर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे रजनीश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गश्ती दल को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।थाना में ब्रेथ एनालाइजर और अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में चिकित्सकीय जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद, मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिशुआ निवासी गैर-जमानती वारंटी गोवर्धन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे उसके घर से पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अपराधियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें
वैशाली में 8 साल के बच्चे अपहरण:परिजन बोले- हत्या कर शव गंगा में फेंका
बडहरिया थानान्तर्गत गृहभेदन के कांड का सफल उद्भेदन, संलिप्त महिला अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद
आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य
बीस सूत्री समिति की बैठक में छाए जनहित के मुद्दे, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश
