Headlines

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गश्ती के दौरान गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना अंतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमनपुरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखी गई हैं।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष मांझागढ पुलिस बल के साथ सरकारी वाहन से ग्राम कमनपुरा स्थित आशिष कुमार के घर पहुँचे। पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया। विधिवत पूछताछ में उसने अपना नाम 01. आशीष कुमार, पे० राजेश प्रसाद, सा०-कमनपुरा, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज बताया।

 

विधिवत घर की तलाशी के क्रम में घर से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गई,तत्पश्चात बरामद मोटरसाईकिल एवं अभियुक्त को साथ लेकर पुलिस बल के साथ 02. गुलाब मियां, पे०- नईम मियां, सा०-कमनपुरा, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज के घर पर पहुँचा। पुलिस वाहन को देखकर वह भी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। उसके घर की घर की विधिवत तलाशी लेने पर एक अन्य स्पलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गई,विधिसम्मत तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के घरों से कुल दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त उक्त वाहनों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइ‌किलें चोरी की हैं। इसके उपरांत दोनों मोटरसाइकिलों को विधिवत जप्त कर लिया गया तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इस संबंध में मांझागढ़ थाना कांड संख्या-321/26, दिनांक-22.07.26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजी की जा रही है। साथ ही, इस चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
01. आशीष कुमार, पे०- राजेश प्रसाद, सा०-कमनपुरा, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज।

02. गुलाब मियां, पे०- नईम मियां, सा०-कमनपुरा, थाना-मांझागढ़, जिला-गोपालगंज।

01. चोरी की मोटरसाईकिल 02

 

यह भी पढ़ें

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!