Headlines

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

पुलिस की रेड पड़ते ही ब्रेजा कार से फरार हुए सदस्य, एक धराया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

गया जी शहर में बिहार पुलिस परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली करने की साजिश को पुलिस ने पूरी तरह नाकाम कर दिया है. एसएसपी सुशील कुमार और सिटी एसपी अभिनव के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई में एक सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के सरगना की तलाश तेज कर दी है.

 

रामपुर थाना क्षेत्र के लॉज में चल रही थी साजिश जानकारी अनुसार गया जी के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में सॉल्वर गिरोह के सदस्य परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बना रहे थे. पुलिस को इस गुप्त बैठक की सटीक भनक लग गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लॉज पर तुरंत छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी.

 

छापेमारी देख ब्रेजा कार से भागे अपराधी
पुलिस की भनक लगते ही गिरोह का सरगना अपने एक सहयोगी के साथ ब्रेजा कार में बैठकर भागने लगा. भागते अपराधियों को पकड़ने के लिए सिविल लाइंस, रामपुर और डेल्हा थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की. अपराधियों ने पुलिस से बचने के लिए लहेरियाकट तरीके से तेज रफ्तार में कार दौड़ाई.कार का शीशा टूटा और एक आरोपी हुआ गिरफ्तार डेल्हा पुल के नीचे करीमगंज मुहल्ले के पास घेराबंदी के दौरान किसी ने कार पर हमला कर दिया जिससे उसका शीशा टूट गया.

 

मौके का फायदा उठाकर गिरोह का सरगना वहां से फरार होने में सफल रहा. हालांकि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ब्रेजा कार को जब्त कर उसमें सवार एक युवक को धर दबोचा. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले.अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस गिरफ्तार किए गए युवक की निशानदेही पर रामपुर थाने की पुलिस विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इस पूरी जांच प्रक्रिया में पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर गलत कार्रवाई न हो.

 

 

गिरोह के खिलाफ दारोगा के बयान के आधार पर पुख्ता एफआइआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है.एसएसपी ने दी घटना की विस्तृत जानकारी एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार रात करीब सवा दस बजे इस पूरी घटना की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी कार्रवाई और घेराबंदी के दौरान पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गयी. गुरुवार को एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर इस पूरे मामले की विस्तृत और अहम जानकारी मीडिया के साथ साझा की जायेगी.

यह भी पढ़ें

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

आजादी के महान शिल्पकार थे तिलक और आजाद – डॉ ललितेश्वर

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!