पुलिस टीम पर हमले में भागी महिला आरोपी गिरफ्तार:किशनगंज में अब तक 11 आरोपी जेल भेजे गए
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने फरार महिला आरोपी कलूआनी (पति- कलुआ) को उसके माछमारा स्थित घर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार शाम माछमारा क्षेत्र में छापेमारी की।
टीम में केस के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक प्रिंस प्रभाकर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी महिला घटना के बाद से ही फरार चल रही थी नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में दर्ज कांड की एक और नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून हाथ में लेने वाले अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।यह घटना 7 जुलाई को शहर के खगड़ा माछमारा में हुई थी।
पुलिस की टीम चोरी के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने गई थी। पुलिस की अर्टिका गाड़ी पर पथराव कर हमला जब पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ला रही थी, तभी रास्ते में आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस की अर्टिका गाड़ी पर पथराव कर हमला कर दिया।
इस हमले में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था और चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज सदर थाना में 21 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित
पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा
