सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा किया गया।अंचलाधिकारी उदयन सिंह की अध्यक्षता में लगे इस दरबार में जमीनी मामलों पर सुनवाई हुई।
आपसी बातचीत और समझदारी से मामलों का मौके पर ही सकारात्मक निपटारा कर दिया गया।अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को बिना भटकाए, पारदर्शी तरीके से और आपसी सहमति से सुलझाना है।
इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचता है।बाकी बचे मामलों पर भी आवश्यक कागजात और साक्ष्यों के आधार पर जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।
यह भी पढ़ें
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
