Headlines

भगवानपुर हाट की खबरें : राज रोशन सिंह महाविद्यालय के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई

भगवानपुर हाट की खबरें : राज रोशन सिंह महाविद्यालय के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई गई

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के हिलसड गांव स्थित राज रोशन सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव स्वर्गीय अंबिका प्रसाद सिंह की नवीं पुण्यतिथि प्राचार्य विनोद कुमारी के अध्यक्षता में कालेज परिसर में मनाई गईl इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया l

 

उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए सेवानिवृत प्राचार्य बृजकिशोर सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय से लेकर मध्य विद्यालय , उच्च विद्यालय एवं इंटर कालेज की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई थी । उनके सरल एवं सौम्य स्वभाव तथा शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि की चर्चा हुई l

 

इस अवसर पर प्रो . शत्रुघ्न सिंह , प्रो. अनुप कुमार सिंह, प्रो. अनिल कुमार , प्रधान लिपिक दिनेश सिंह,समसुद्दीन अंसारी , पूर्व मुखिया मोहन प्रसाद सिंह , आनंद देव सिंह आदि उपस्थित थे ।

 

खान निरीक्षक ने बालू ओवर लोडिंग ट्रैक्टर जप्त कर किया थाने के हवाले
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

खान निरीक्षक सिवान ने शुक्रवार को चोरौली बाजार के समीप लाल बाबू लदा ओवर लोडिंग ट्रैक्टर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जप्त किया । जप्त ट्रैक्टर पर बिना परमिशन का बालू ढोने का भी आरोप तय किया है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि खान निरीक्षक द्वारा बालू लदा जप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।

यह भी पढ़ें

100 दिन सरकार के पूरे होने पर सेवा संकल्प समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

हरिद्वार में मजदूर की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों का बीडीओ व बीईओ करेंगे जांच

हुस्सेपुर के अंशु कुमार ओझा बने एसबीआई के सर्किल बेस्ड ऑफिसर, दी बधाई

भारत से मेडागास्कर तक Gen Z विरोध प्रदर्शनों की कमान संभाल रहे हैं, क्यों?

फर्जी लिंक के झांसे में आकर दुकानदार के क्रेडिट कार्ड से ₹1.26 लाख की साइबर ठगी

जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित

पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति से छीना था मोबाइल, आरपीएफ ने किया बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!