Headlines

विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित

विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया दारौंदा सीवान (बिहार )।

सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड स्थित सवान विश्वभारती ग्लोबल स्कूल में 25 जुलाई 2026 को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार, प्रखंड दारौंदा के तत्वावधान में निजी विद्यालयों के निदेशकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सुमन मिश्र ने की।
इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निजी विद्यालयों के संचालन में आने वाली चुनौतियों, विद्यालयों के विकास, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा निजी विद्यालयों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर निदेशकों ने अपने विचार रखे। सदस्यों ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के स्तर पर एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और निजी विद्यालयों के हित में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सारण प्रमंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सीवान जिला अध्यक्ष पंडित दिलीप कुमार तिवारी सहित दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के लगभग दो दर्जन निजी विद्यालयों के निदेशक मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!