नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, हर-हर महादेवके नारे से गूंज उठा क्षेत्र

नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, हर-हर महादेवके नारे से गूंज उठा क्षेत्र

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के पहाड़पुर गांव स्थित शिव मंदिर के महायज्ञ स्थल से शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ को लेकर बैंड बाजा और हजारों कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कई गांव की हजारों युवतियां और महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित गढ़देवी मंदिर में पहुंची।

साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुषों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव,जय श्रीराम आदि जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पहाड़पुर के शिवमंदिर स्थित यज्ञ स्थल से 5100 कलश के साथ निकली कलशयात्रा सदरपुर, भलुआं, शफी छपरा, बड़हरिया बाजार होते हुए ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी मंदिर स्थित जलाशय के किनारे पहुंची।

यज्ञाचार्य पं विमलेश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जलभरी की गयी। माथे पर पूजित कलश के साथ श्रद्धालु कोइरीगांवा, करबला बाजार,अटखंभा ,रानीपुर,पचरुखिया टोला, सदरपुर होते हुए वापस यज्ञस्थल पहुंचे। यहां पर यज्ञाचार्य पं विमिलेश पाठक और आचार्यों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञमंडप में विधि विधान से कलश स्थापित किया गया। यज्ञ मंडप में की गई. इसी के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ. महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने बताया कि यज्ञ 15 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चलेगा। यज्ञ के दौरान प्रयागराज से पधारीं कथा वाचिका साधना त्रिपाठी प्रतिदिन शाम को श्रीमद्भागवत कथा और श्री रामकथा का रसपान कराएंगी।उसके बाद वृंदावन से आए श्रीराम श्याम लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा लीलाओं का मंचन किया जाएगा।


कलश यात्रा में महंत दिनेश्वर भारती,महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य रवीन्द्र पांडेय, दयानंद यादव, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव,पूर्व मुखिया सीताराम पासवान, ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मुखिया रामबालक सिंह, उपमुखिया सुजीत कुमार,उपेन्द्र गुप्ता, सुरेश साह, अवधेश कुमार, उमाशंकर यादव, लाल बाबू सिंह, मुखिया रवि शंकर उर्फ पप्पू यादव,अमरेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह,वीरेंद्र प्रसाद, तारकेश्वर शर्मा, सुनील चंद्रवंशी, गुड्डू सिंह,हीरामन यादव,भगरासन यादव,लालबहादुर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। वहीं यमुनागढ़ पर जलभराव के दौरान जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी आदि उपस्थित थे। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार वर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे।

 

यह भी पढ़े

प्रमुख और बीडीओ ने बड़हरिया प्रखंड परिसर में किया प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

चंपारण : 25 हजार का इनामी टॉप 10 एक अपराधी गिरफ्तार, फ्लिपकार्ट कंपनी से लूटा था 41 हजार रुपये

बिहार में राजगीर व भागलपुर में बनेगा एयरपोर्ट!

उन्नाव जनपद के कई लोगो ने   बीजेपी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ली

 गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत 

सांस्कृतिक वैभव के साथ स्वतंत्रता मिलना हमारी उपलब्धि है- डाॅ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव।

Leave a Reply

error: Content is protected !!