मुहर्रम पर्व ताजिया जुलूस के समय दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी जख्मी

मुहर्रम पर्व ताजिया जुलूस के समय दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी जख्मी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

असामाजिक तत्वों पर एफ आई आर दर्ज

13 लोगों को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गया जिला के डुमरिया थाना अन्तर्गत दिनांक 29.07.2023 को बलिया टोला गाँव में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा जुलूस के निर्धारित रास्ता से पार करने के समय ढोल बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ ।

विवाद उत्पन्न होने के समय वहाँ पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों / बलों के द्वारा काफी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए विवाद की घटना को तुरंत नियंत्रण किया गया। घटना स्थल पर उपस्थित थानाध्यक्ष, डुमरिया थाना के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया है।

घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी बलों की प्रतिनियुक्ति थाना स्तर से की गयी है। घटना की सूचना प्राप्त होते हुए घटना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, गया एवं अन्य बलों को तत्क्षण भेजा गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, गया के द्वारा तत्क्षण घटना स्थल पर पहुँचकर दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक करते हुए समझा-बुझाकर मामला का शांत कराया गया।

दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के समय डुमरिया थाना एक पुलिस पदाधिकारी को हल्की चोट आयी थी, जिसका प्राथमिक उपचार कराने के उपरांत अपने कर्तव्य पर उपस्थित हो गये। इस घटना के संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या 84 / 23, दिनांक 29.07.2023 धरा 147/ 148 149/323/ 307/ 332/333/353/153/295/296/504/506 0 दर्ज किया गया।

कांड दर्ज होने के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, गया के नेतृत्व में कांड में शामिल दोनों पक्षों के असामाजिक तत्वों / कांड के अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी करते हुए दोनों पक्षों से कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में शेष बचे अभियुक्तों की पहचान कर छापामारी करते हुए जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी ।

गया पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर :- पुलिस सहायता नम्बर :- 112 गया पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर :- 0631-2222634

यह भी पढ़े

बंदूक की नोक पर बैंक मैनेजर से लूट, तीन की संख्या में आए थे बदमाश

मांझी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम  आपसी सद्भाव के वातावरण में शांति पूर्वक संपन्‍न

सिसवन के भीखपुर में निकला 85 फीट के ताजिया जुलूस 

सीवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र स्टार अवार्ड से हुए सम्मानित 

सत्येन्द्र कुमार बीनू का लखनऊ में हुआ सम्मान

मुहर्रम जुलूस में दिखा नाग तेजस मिसाइल ने बढ़ाई शान,युवक देश भक्ति की रंग में रंगे दिखे 

 महिला कर्मी के साथ सीएसपी संचालक ने किया छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply

error: Content is protected !!