अमनौर खासपट्टी के युवक की रोलर चढ़ने से कोलकता में हुई मौत
युवक के मौत की खबर से गांव में छाया मातम
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्राा,अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के मनोरपुर झखरी पंचायत स्थित खास पट्टी गांव निवासी 23 वर्षीय एक युवक की मौत रविवार के अहले सुबह कोलकता के पांचाल थाना के दुला गढ़ में हो गई है।युवक की मौत ट्रेलहर पर लोडिंग चालीस टन के चदरा के गोला से दबकर हो गई।
युवक खास पट्टी गांव के राजेन्द्र राय के पांचवा पुत्र 23 वर्षीय बिकाश कुमार बताया जाता है।ये छः भाई दो बहन थे।इनके पिता घर पर रहकर खेती बाड़ी करते है।चार भाई कोलकता में अलग अलग कम्पनी के ट्रक ड्राइवर है।दो बहन की शादी हो चुकी है।इनका शादी 2025 के अप्रैल माह में हुई थी।पत्नी सोनिया देवी तीन रोज पूर्व मैके गई हुई थी।मनहूस खबर सुन रोते बिलखते ससुराल से आई।
युवक का शव सोमबार को गांव पहुँचा।इनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।शव को देख परिजन युवक की माँ सुहागो देवी पत्नी सोनिया का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था।सब कह रहे थे कि रात्री में फोन कर सबसे बात किया ।कह रहा था छूटी मिलते ही एक दो रोज में घर आ जाऊंगा।सुबह का सूरज भी नही निकला कि मौत की खबर आ पड़ी।ये शादी के बाद घर से छह माह पहले गए हुए थे।
घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि युवक
कोलकता के डीके इंटर प्राइजेज कम्पनी के सोलह चक्का वाला ट्रेलहर का चालक था।घर से छह माह पहले गया हुआ था।ट्रेलहर पर चालीस टन के लोहे के चदरा का बड़ा गोला लोड कर कंपनी में ले जा रहा था। तभी अचानक रस्सा सिककर टूट गया और रोला आगे की तरफ आ गया, जिससे गाड़ी के केविन में बैठे चालक रोला के दबने से बुरी तरह पिचटी हो गया।जिससे उनका मौत मौके पर हो गया।इनके मौत की खबर परिजनों को मिलते ही यहां घरों में कोहराम मंच गई।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : सारण रेंज के डीआईजी ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत
केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्द्र सिन्हा को किया सम्मानित
जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष
विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?
शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?
रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..
बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

