Headlines

फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया,  के. के. सिंह सेंगर,  छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

छपरा  समाहरणालय परिसर में एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँच गया। संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें उसका झूठ सामने आ गया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। समाहरणालय में तैनात आदेशपाल को एक युवक मिला, जिसने अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम–बसाढ़ी, थाना–छपरा मुफस्सिल बताया। उसने आदेशपाल को अपनी पहचान मेरठ में पदस्थापित आईएएस अधिकारी के रूप में दी और जिलाधिकारी से मिलने की अनुमति मांगी। आदेशपाल ने उसे कार्यालय प्रकोष्ठ में भेज दिया।

जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान जब युवक से पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी प्रमाण पत्र देने में असमर्थ रहा। संदेह बढ़ने पर उसके बैकग्राउंड की जानकारी ली गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह आईएएस या किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। उसने बताया कि वह धौंस जमाने और सरकारी अधिकारियों पर प्रभाव दिखाने के लिए खुद को आईएएस बताता था। साथ ही सरकारी दफ्तरों में लोगों का काम करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की बात भी सामने आई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी रीतेश कुमार के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े

सीपीएस छपरा में 32वां वार्षिक खेल महोत्सव का समापन

सीवान डीएम ने   इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 हेतु नामित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को जारी किया सख्त आदेश

सीवान डीएम ने इंटर परीक्षा में वीएम हाई स्‍कूल, सरस्‍वती विद्या मंदिर पंचमंदिरा बरहन के केंद्राधीक्षक किया शोकॉज 

भव्य कलश व शोभा यात्रा यात्रा के साथ काली माता मंदिर में पिंडी प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

श्री रुद्र महायज्ञ में तृतीय दिन वैदिक मंत्रोचार के साथ अरणी मंथन से हुआ अग्‍नी प्रगट

  सिधवलिया की खबरें :  नाली का पानी गिराने पर महिला को  मारपीट कर आभूषण छीना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!