आशिकमिजाजी जीजा ने  सााली को लेकर हुआ फरार, साले ने दर्ज करायी प्राथमिकी

 आशिकमिजाजी जीजा ने  सााली को लेकर हुआ फरार, साले ने दर्ज करायी प्राथमिकी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के गया जिले के  खिजरसराय थाना इलाके के पुरानी बाजार में आशिक मिजाजी का ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है। पहली पत्‍नी की मौत के बाद दूसरी शादी हुई लेकिन रंगीन मिजाज जीजा वहां से साली को लेकर फरार हो गया। रविवार देर शाम इस मामले की प्राथमिकी खिजरसराय थाने में दर्ज कराई गई। लड़की के भाई ने इस बाबत मामला दर्ज कराया है। घटना की हर ओर चर्चा हो रही है। पुलिस लड़की और आशिक जीजा की तलाश में जुट गई है।

 

प्राथमिकी के अनुसार युवती खिजरसराय में किराए के मकान में रहती थी। वहीं से उसका जीजा उसे लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाना इलाके के तीरा गांव निवासी आरोपित जीजा की पहली पत्‍नी का निधन हाे गया था। उसकी दूसरी शादी हुई थी। लेकिन वह इतना रंगीन मिजाज था कि दूसरी पत्‍नी की बहन को भी अपने प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसे लेकर रफूचक्‍कर हो गया। आरोपित जीजा अपनी साली से करीब 15 वर्ष बड़ा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपित युवक की दूसरी शादी हुलासगंज में हुई थी। उसकी साली किराए के मकान में रहती थी। आरोपित अक्‍सर अपनी साली से मिलने जाता था। इसी क्रम में दोनों की नजदीकी बढ़ी और जीजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। वहीं से उसे लेकर फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही लड़की के घर के लोग सन्‍न रह गए। आरोपित की पत्‍नी भी यह जानकर सकते में आ गई। उसका पति इस तरह की गंदी हरकत करेगा, इसकी उम्‍मीद नहीं थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन से आरोपित युवक और उसकी साली का पता लगाने में जुटी हुई है। हर संभव जगहों पर छापेमारी की जा रही है। देखना है कि कब तक दोनों पकड़ में आते हैं।

 

यह भी पढ़े

दिल्ली में सुपुर्दे-खाक किया गया पूर्व सांसद शहाबदुद्दीन का शव, कोरोना से एक मई को हुई थी मौत

 दिल्ली में सुपुर्द-ए-खाक होंगे पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन ,शव कब्रिस्‍तान लेकर गयी दिल्‍ली पुलिस 

प्रेमी जोड़े को रातभर पेड़ में बांधकर रखा, फिर रचाई शादी

पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की सीबीआई जाँच की माँग 

पत्नी का दाह संस्कार करने पहुंचा जवान नदी में डूबा, मौत की आशंका

डीएमके के जीतने पर महिला ने मंदिर में काट कर चढ़ाई जीभ, किया था वादा

पंचायत चुनाव जीतीं तो शादी राेककर दुल्हन पहुंची मतगणना स्थल, सर्टिफिकेट लेने के बाद दूल्हे को पहनाई जयमाला

प्रधान बनने के लिए तोड़ा ब्रह्मचर्य, बिना मुहूर्त की किया शादी, परिणाम आने के बाद जाने क्या हुआ

Leave a Reply

error: Content is protected !!