Breaking

तिहरे हत्या कांड का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार;  दो लाख का था इनाम घोषित

तिहरे हत्या कांड का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार;  दो लाख का था इनाम घोषित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए नगर निगम कर्मी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या मामले में आरोपी अंगद सिंह फरार चल रहा था। आरोपी अंगद सिंह को टेक्निकल सेल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 21 जून 2023 को नगर निगम के कर्मी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या की गई थी। इस मामले में अंगद सहित तीन आरोपी फरार चल रहे थे। राज्य सरकार ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने आज राज्य के वांछित अपराधियों की सूची घोषित कर ऐसे अपराधियों पर बड़े इनाम की घोषणा की है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड इनामी अपराधियों की सूची में दरभंगा जिले के भी तीन अपराधियों जिनमें बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी विजयवर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। यह जिला पुलिस की सूची में पांच कांडों में शामिल अपराधी है।

वहीं, इसी इलाके के रहने वाले मनीष कुमार सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ शूटर सिंह जो कुल बीस कांडों में वांछित है। इस पर भी पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि कीर्ति सिंह उर्फ अन्नू सिंह कुल सात कांडों में वांछित है, इस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह भी पढ़े

खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला, कैमरा व मोबाइल छीना

कोचिंग जा रहे छात्र को मारी गोली, पटना रेफर; भागते अपराधियों को भीड़ ने जमकर पीटा, तीन गिरफ्तार

यूपी में सिपाही भर्ती पेपर लीक हुए मामले में सामने आया बिहार कनेक्शन,कैसे?

क्या बिहार में जमीन बंटवारे को लेकर नियम तय है?

अखिलेश यादव का खनन घोटाला, एक दिन में 13 परियोजनाओं को मिली थी मंजूरी,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!