सोमवार की शाम को होगा ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन

सोमवार की शाम को होगा ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के सुरहियां पूरब टोला में सोमवार की शाम को ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए मुशायरे के कंवेनर इरशाद अहमद ने बताया कि मशहूर शायर एहसानुल्लाह एहसान की सरपरस्ती में आयोजित मुशायरा में देश के मशहूर शायर और कवि अपनी रचनाओं से अदब की महफिल को गुलजार करेंगे।

इनमें अज्म शाकरी, भूषण त्यागी, सुहैल उस्मानी, शंकर कैमूरी, नायाब बलियावी, बादशाह प्रेमी,शर्फुद्दीन शर्फ, डॉ समी बहुआरवी, चांदनी शबनम, डॉ तारिक अनवर, हेना अंजुम,परवेज़ अशरफ आदि शामिल होंगे। मुशायरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी।

मुशायरा आयोजन की समिति के सदस्य जीशान अहमद,इरशाद अहमद, मकसूद अहमद, रजा मुराद सिद्दीकी, परवेज,प्रिंस,रिजवान अहमद, उमर फारुक, मुर्शीद आलम,लाल मोहम्मद, महमूद मल्लिक, अमजद अली,इश्तेयाक अहमद आदि इसकी सफलता के लिए लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े

यमुनागढ़ को नहीं बनने दिया जायेगा अफीमचियों का अड्डा

बाबा साहब के पौत्र भीम राव यशवन्त अंबेडकर का अमनौर में  हुआ भव्‍य स्वागत 

अगलगी में झोपड़ीनुमा घर जलकर राख  

भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया राजपुर मोड़ से मुक्तिधाम नरहन पक्की सड़क

Leave a Reply

error: Content is protected !!