यमुनागढ़ को नहीं बनने दिया जायेगा अफीमचियों का अड्डा

यमुनागढ़ में बैठक करते ग्रामीण

यमुनागढ़ को नहीं बनने दिया जायेगा अफीमचियों का अड्डा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

चरसियों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

यमुनागढ़ में बैठक करते ग्रामीण

चरसी गिरोह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने बड़हरिया प्रखंड के यमुनागढ़ के गढ़देवी मंदिर परिसर में मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया पुत्र बाल्मीकि कुमार ने कहा कि चरसी गिरोह के चलते यमुनागढ़ जैसे पवित्र स्थल की बदनामी के साथ ही क्षेत्र के युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।

ऐसे में हम न तो ऐतिहासिक यमुनागढ़ की प्रतिष्ठा पर आंच आने देंगे और न क्षेत्र के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का नैतिक दायित्व है कि यमुनागढ़ को नशीले पदार्थों का केंद्र बनने से रोकने के लिए आगे आयें। अश्विनी कुमार ने कहा कि चरसी गिरोह के खात्मे के लिए हमें एकजुटता के साथ अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने- पराये के दायरे से बाहर निकलकर चरस का कारोबार करने वालों को चिह्नित कर उनका सामाजिक बहिष्कार करना है। इसके लिए पूरी जमात मुस्तैद है।

सरपंच अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि चरस के कारोबार में संलिप्त लोग पूरे समाज के दुश्मन हैं। चरसियों के चलते आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चरस की लत के शिकार युवाओं की सड़क हादसे में मौत हो रही है। इसलिए जात-पात के दायरे से ऊपर उठकर इनके खिलाफ अभियान चलाना है। इस मौके पर उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने यमुनागढ़ को चरस के कारोबारियों से मुक्त करने का संकल्प लिया।

सरपंच संघ के अध्यक्ष झगरु यादव, पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, मनोज मास्टर, बबलू सिंह आदि ने भी यमुनागढ़ को चरस मुक्त क्षेत्र बनाने को लेकर अपने विचार रखे।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष विद्या प्रसाद वर्मा, उपमुखिया मनोज प्रसाद, लव प्रसाद, ओसिहर प्रसाद,अमीर आला खान,राजकिशोर यादव,कमलोद प्रसाद, मनोज कुशवाहा, रमेश प्रसाद, शंटू चौधरी, विमल प्रसाद, धनंजय कुमार, भारद्वाज कुशवाहा, रंजन सिंह, भोला प्रसाद, रीतेश कुमार, सोनू कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े

बाबा साहब के पौत्र भीम राव यशवन्त अंबेडकर का अमनौर में  हुआ भव्‍य स्वागत 

अगलगी में झोपड़ीनुमा घर जलकर राख  

भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया राजपुर मोड़ से मुक्तिधाम नरहन पक्की सड़क

Leave a Reply

error: Content is protected !!