बरौली सीओ दाखिल खारिज में धांधली करने के आरोप में  हुए गिरफ्तार

बरौली सीओ दाखिल खारिज में धांधली करने के आरोप में  हुए गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

गोपालगंज डीएम के आदेश पर  पुलिस ने समाहरणालय से किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):


बिहार के गोपालगंज जिला मुख्‍यालय से बड़ी खबर आ रही है, जहां दाखिल खारिज में धांधली करने के आरोप में बरौली अंचल के सीओ को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सीओ के खिलाफ दाखिल खारीज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों आरोपी सीओ के आवास और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम ने छापेमारी की थी।

बताते चले कि गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे के खिलाफ लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर दो दिन पहले ही सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने सीओ कृष्णकांत चौबे के ऑफिस और आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था।

सीओ कार्यालय से राजस्व कर्मचारी रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद का डोंगल एसडीएम के हाथ लगा था। बरौली सीओ कृष्णकांत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को सही पाते हुए डीएम नवल किशोर चौधरी ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

जिसके बाद आरोपी सीओ को कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीओ पर जमीन के दाखिल खारिज करने के  नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। गिरफ्तार सीओ को पुलिस अपने साथ नगर थाना ले गई है।

यह भी पढ़े

पानापुर की खबरें :  जिला कृषि पदाधिकारी ने खाद बीज दुकानों का किया जांच 

भोजन में जौ को करें शामिल,  फायदे जान हो जाएंगे चकित

 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले  निकला कलश यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!