Arshdeep Singh breaks middle-stump twice in two balls MI vs PBKS Match Turning Point

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शनिवार रात मुंबई इंडियंस पर कहर बनकर टूटे। आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पंजाब ने 13 रनों से जीत दर्ज कर मुंबई को सीजन की तीसरी हार का स्वाद चखाया। पंजाब की इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने दो ओवर में मैच ही पलट दिया। इस दौरान उन्होंने आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो बार स्टंप्स भी तोड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

केएल राहुल के कारण ऑरेंज कैप की रेस में जोस बटलर को हुआ नुकसान, अर्शदीप सिंह के सिर सजी पर्पल कैप

पंजाब किंग्स द्वारा मिले 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 175 रन बना लिए थे। एमआई को आखिरी 3 ओवर में 40 रनों की दरकार थी और वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी ओवर में इतने रन बनना कोई बड़ी बात नहीं थी। मगर मुंबई के इस काम को अर्शदीप सिंह ने आसान नहीं रहने दिया।

पारी का 18वां ओवर लेकर आए अर्शदीप सिंह को जरूर टिम डेविड ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, मगर इसके बाद बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने जोरदार वापसी की। अर्शदीप ने ओवर की चौथी गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को 57 के निजी स्कोर पर आउट किया, इस दौरान अथर्व तायडे ने भी शानदार कैच पकड़ा। पहली गेंद पर छक्का खाने के बावजूद अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में एक विकेट लेकर 9 ही रन खर्च किए।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में रच दिया इतिहास, धोनी-कोहली से पहले ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

19वें ओवर में नाथन एलिस की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने 15 रन लुटाए। आखिरी ओवर में अब मुंबई को जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी और गेंद एक बार फिर अर्शदीप सिंह के हाथों में थी।

अर्शदीप सिंह ने पहली दो गेंदों पर एक रन देकर तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा का विकेट चटकाया। अर्शदीप ने तिलक वर्मा को आउट ही नहीं किया, बल्कि मिडिल स्टंप के दो टुकड़े भी कर डाले। तिलक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नेहल वढेरा ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहा, मगर वह भी तिलक वर्मा के अंदाज में आउट हुए और इस दौरान भी मिडिल स्टंप के दो टुकड़े हुए। दो गेंदों पर लगातार दो बार स्टंप तोड़ने के साथ अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस की कमर भी तोड़ दी थी। आखिरी दो गेंदों पर अब 15 रनों की दरकार थी और एमआई 1 ही रन बना पाया।

IPL 2023 Points Table: गुजरात टाइटंस समेत ये टीमें टॉप-4 में, पंजाब किंग्स ने लगाई लंबी छलांग

अर्शदीप सिंह ने अपने आखिरी दो ओवर में 1 छक्का खाने के बावजूद 11 ही रन खर्चे और इस दौरान उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए। इस तरह अपनी स्टंप्स तोड़ गेंदबाजी के चलते वह पंजाब की जीत के हीरो बने।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!