आपसी भाईचारे के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज

आपसी भाईचारे के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गावों के ईदगाहों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज पढ़ी गई। बड़हरिया प्रखंड के तेतहली, बड़हरिया, महबूब छपरा, लकड़ी दरगाह, कैलगढ़, कुड़ियापुर, शफी छपरा, पट्टी भलुआं, लौवान, बाबूहता,शेखपुरा, रोहड़ा, लकड़ी दरगाह,छक्काटोला, अटखंभा सहित तमाम ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा को गई।

इसके बाद लोग एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए गले मिलते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद मुसलमानों ने कुर्बानी की। नमाज ईदगाहों में सात बजे अदा की गई। इधर प्रशासन ने ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, बीडीओ प्रणव कुमार गिरी, सीओ अनिल श्रीवास्तव, एएसआई राजकुमार मिश्र, शैलेश सिंह, राजकुमार कश्यप, नेसार अहमद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यों में काफी मुस्तैद दिखे। इधर स्थानीय प्रशासन ने सैप के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते नजर आए।

बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि क्षेत्र में सभी धर्मों के लोगों ने आपसी एकता और भाईचारा का परिचय दिया है। बिल्कुल शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व सम्पन्न हो गया।

यह भी पढ़े

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताये गये उन्नत खेती के तरीके

जनता ने मुझे लगातार छह बार जिताया, इतने लंबे क्षेत्र में सबके साथ मेरा व्‍यक्तिगत लगाव रहा है – महाचंद्र सिंह

बकरीद पर्व के मौके पर मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में की गयी नमाज अता, प्रशासन रही सतर्क

जीविका समूह की दीदियों द्वारा टीबी के मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने को लेकर चलाया जाता है जागरूकता अभियान

जीविका समूह की दीदियों द्वारा टीबी के मरीजों के साथ भेदभाव मिटाने को लेकर चलाया जाता है जागरूकता अभियान

Leave a Reply

error: Content is protected !!