बकरीद पर्व के मौके पर मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में की गयी नमाज अता, प्रशासन रही सतर्क

बकरीद पर्व के मौके पर मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में की गयी नमाज अता, प्रशासन रही सतर्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में त्याग एवं बलिदान का पर्व ईद उल अजहा की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गयी । जिसमें अकीदत के साथ शांति पूर्वक बकरीद पर्व मनाया गया।मुस्लिम भाई सुबह से ही आस पास के ईदगाह एवं मस्जिदों में पहुंचने लगे। 9 बजे तक सभी स्थानों में नमाज अदा कर ली गयी।

नमाज के बाद सबों ने अपने परिवार एवं देश दुनिया की अमन चैन की दुआ मांगी।वही सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बता दे कि बकरीद को कुर्बानी का पर्व इस लिए कहा जाता है।खुदा ने अपने नबी इब्राहिम अलैहिस्सलाम का परीक्षा लेने के लिए उस को अपने सब से प्यारे बेटे का कुर्बानी देने का हुक्म दिया।जिसके फलस्वरूप हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे हजरत इस्माइल का कुर्बानी देने को तैयार हो गये।तभी खुदा के हुक्म से हजरत इस्माइल को हटा कर वहां एक दुम्बा को रख दिया गया।और दुम्बे की कुर्बानी ही गयी।

तब से मुस्लिम धर्म के लोग धार्मिक आस्था के रूप में कुर्बानी पर्व को मनाते आ रहे है।पर्व को लेकर सभी स्थानों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। वरीय उप समाहर्ता कमला कांत त्रिवेदी, बीडीओ मो आसिफ, राजस्व अधिकारी श्वेता श्री, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा राजेश रंजन,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार समेत मजिस्ट्रेट पुलिस बल की मौजूदगी में तैनात रहे।

वहीं बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह,अरना मुखिया प्रतिनिधि सतोष सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिखा जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीददारी करने में मगशूल दिखें।

यह भी पढ़े

प्रेम,शांति सौहार्द के साथ,समाज के प्रति आत्म समर्पण ईदुल जोहा का मूल मकशद : अल्ताफ आलम राजू

Raghunathpur: गभीरार के बिनटोला में लगी भीषण आग में 2 दर्जन से अधिक झोपड़िया जलकर राख

  पत्रकारों के आपसी बिखराव की वजह से घटा पत्रकारिता का मान: एपी द्विवेदी

हेडमास्टर साहब नहीं बता पाए ‘मैं स्कूल जा रहा हूं’ का अंग्रेजी अनुवाद,भड़के SDO

अभाविप विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर कार्य करता है : डॉ विवेका तिवारी

सभी नियोजित शिक्षक जिला संघ के चुनाव में दिखाएंगे अपना दमखम

बाबा गरीबनाथ धनौरा से कांवरियां का प्रथम जत्था चला बाबा नगरी देवघर के दरबार में

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!