मांझी प्रखंड के  मझनपुरा गांव की बासमातो  कुँवर 103 वर्ष के उम्र में है स्‍वस्‍थ्‍य, इतनी लंबी आयु का जाने राज

मांझी प्रखंड के  मझनपुरा गांव की बासमातो  कुँवर 103 वर्ष के उम्र में है स्‍वस्‍थ्‍य, इतनी लंबी आयु का जाने राज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

34 वर्ष से  पारिवारिक पेंशन उठा रही है

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के मांझी प्रखंड के  मझनपुरा गांव की बासमातो कुँवर 103 वर्ष की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ है। लम्बी उम्र जीने के बावजूद आज भी वह अपनी नित्य-क्रिया सहित अन्य कई कार्य स्वयं कर लेती है। वह शारीरिक रूप से पूरी तरह से तंदुरुस्त है। घुमने-फिरने के लिए किसी के सहारे की जरूरत नही है। बासमतो की तीन बेटियां स्वर्ग सिधार चुकी हैं। अपने आगे की चार पीढ़ियों को देख चुकी यह स्वस्थ महिला वर्तमान समाज के लिए एक उदाहरण हैं। मालूम हो कि बासमातो कुँअर के पति स्व. मनजी सिंह वर्ष 1976 में बिहार पुलिस की नौकरी से रिटायर हुए थे। 34 वर्ष पूर्व पति का देहांत हो गया था। उक्त वृद्ध महिला की पांच बेटियों के अलावा सबसे छोटे पुत्र 58 वर्षीय अनिल सिंह मुंगेर जिला बल में कार्यरत हैं।पिछले 45 वर्षों से सरकारी पेंशन का लाभ उठा रही हैं। पति पहले सेना और फिर बिहार पुलिस में कार्यरत रहे। बड़े पुत्र 60 वर्षीय अक्षय सिंह ने बताया कि उनकी माँ गेंहू, चना मकई तथा बाजड़े की रोटी गाय का दूध तथा हरा सब्जी नियमित खाती हैं। वहीं कुछ देर टहलने भी निकलती है।यही उनके सेहत का राज है। सरकारी कागज में उनकी जन्म तिथि 1918 है। जबकि परिजन महिला के 113 वर्ष के होने का दावा करते हैं। वर्ष 2014 में 70 वर्षीय बड़ी बेटी हिरामती देवी का निधन हो गया। उक्त बृद्ध महिला ने कभी भी अंग्रेजी दवा का सेवन नही किया। बीमार होने पर होम्योपैथी दवा का सेवन करती हैं। महिला की एक आंख बीमार होने के कारण काम नही करता है।

 

यह भी पढ़े

नई दुल्हन’ घर लाया युवक, परिजनों ने झाड़ू-चप्पल और थप्पड़ से किया ‘स्वागत’, जानें क्यों? 

फिल्म गंगाजल के अजय देवगन के रूप में दिखे भागलपुर के एएसपी, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार 

सस्ती साड़ी देख भड़कीं महिलाएं, दूल्हे के भाई की लाठी-डंडों से पिटाई 

कोरोना से मृत मरीजों के मोबाइल चुराने वाली महिला गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन जब्त  

बुआ का तिलक चढ़ाने आए सात साल के बच्चे की गला काट कर निर्मम हत्या 

पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति ने गोली मारकर ली जान, 3 बच्चों को नहर में फेंका  

ऑक्सीजन व दवा के नाम पर लोगों से 60 लाख की ठगी में डाकिया पकड़ा गया, जानिए कैसे करता था क्राइम

नाबालिग से रेप के बाद वीडियो वायरल किया, मौलवी समेत दो के खिलाफ FIR

Leave a Reply

error: Content is protected !!