हमारी ही मूर्खता से वो…-नीतीश कुमार

हमारी ही मूर्खता से वो…-नीतीश कुमार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू प्रसाद और परिवारवाद पर हमला बोला। लालू परिवार का नाम लिए बिना कहा कि हमारी मूर्खता से वह आ गया था। उसमें हमारा भी सहयोग था। फिर वह गड़बड़ करने लगा। हमें भी लगा कि गड़बड़ कर रहा है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि सात साल के बाद जब लालू प्रसाद को पद छोड़ना पड़ा तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। पति-पत्नी दोनों अपने बेटा-बेटी को कुर्सी पर बैठाने के फेर में लगे रहते हैं। वे सोमवार को बांका से एनडीए प्रत्याशी गिरिधारी यादव, किशनगंज से मास्टर मोजाहिद आलम और भागलपुर से अजय मंडल के पक्ष में भागलपुर, बांका और डगरूआ में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस परिवारवाद में फंस गई है…’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू वाले अपने परिवार को कभी आगे नहीं बढ़ाते। कांग्रेस भी पूरी तरह परिवारवाद में फंस गई है। हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। हमने साइकिल योजना पहले लड़की के लिए फिर लड़के के लिए चलाया। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया। स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को आगे बढ़ाया।

नीतीश कुमार ने गिनाए अपने काम

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीविका दीदी की संख्या एक करोड़ 31 लाख है। जब से मौका मिला है वे लगातार बिहार का विकास कर रहे हैं। 2005 से पहले तक बिहार का बजट 24 हजार करोड़ रुपये था। आज बिहार का बजट दो लाख 68 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। पूर्णिया में मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय बनाया। जल्द ही पूर्णिया हवाई अड्डा से उड़ान आरंभ हो जाएगा। किशनगंज में कृषि कालेज बनाया। हर घर बिजली, पानी पहुंचाया, शौचालय बनवाया। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। हिंदू-मुस्लिम सभी के उत्थान के लिए कार्य किया।

‘उस वक्त हम लोग शाम के समय…’

मुख्यमंत्री ने 2005 के पूर्व के बिहार की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त हम लोग शाम के समय जिस रास्ते से होकर गुजरते थे, कोई नजर नहीं आता था। आज लोग देर शाम तक घर के बाहर टहलते रहते हैं। यह सब देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की अपील की, जिससे बिहार में सभी 40 और देश में एनडीए चार सौ सीट जीते। गलती से दूसरे को अगर मौका दे दीजिएगा तो वे लोग कोई काम नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन में हम जेल गए थे। हमारे समय में इंजीनियरिंग में नौकरी नहीं मिलती थी, इसलिए हमने इंजीनियरिंग के छात्रों को साथ लेकर आंदोलन किया और जेल गए थे। तब हम भागलपुर जेल में बंद थे। जब मुख्यमंत्री बन गए तो भागलपुर आते जाते रहे।

सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पूर्णिया में संतोष कुशवाहा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने वोट मांगा। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा है कि हम बिहार में 40 और देश में 400 सीटें जीतेंगे। नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम ने बीमा भारती पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हमसे मिली तो पहले बोल नहीं पाती थी, बोलना सिखाया। विधायक फिर मंत्री बनाया। मंत्री बनाने की जिद कर रही थी, मंत्री बनाने से हम इनकार कर दिए तो इधर से उधर चली गई। जाती हैं तो जाए हम थोड़े ही रोकेंगे।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नया लड़का वोट मांगने जा रहा है, जो काम सरकार ने किया है उसे याद रखिएगा। ये सब अपने में ही लगे रहते हैं। ये आपके लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।

किशनगंज में बोले- हमने मदरसों को मान्यता दी

मुख्यमंत्री किशनगंज के बेलवा में जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम के समर्थन में सभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसलमानों के लिए लोग सिर्फ बोलते हैं, हमने किया है। मैंने जो किया वो भूलना मत, आप लोगों के लिए बहुत सारा काम किया है, आगे भी करेंगे।

सीएम ने कहा हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। मदरसों को इन लोगों ने मान्यता नहीं दिलाई। हमारी सरकार ने आपके मदरसों को मान्यता दी। सरकारी शिक्षकों के बराबर मदरसे के शिक्षकों का सैलरी दी। इन लोगों ने किसी को नौकरी नहीं दी। हमने सब करवाया है। अब सब गिनवा रहे हैं।

बिना नाम लिए लालू परिवार पर बरसे सीएम

किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि खुद जेल गए तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। परिवार को आगे बढ़ाते गए। पहले बेटा, अब बेटी। आगे कौन आएगा पता नहीं।

2005 के पहले बिहार में कुछ नहीं था: सीएम

2005 के पहले बिहार में कुछ भी नहीं था, हम आए तो करवाया। 2005 के पहले बिहार का क्या हाल था, शाम में कोई निकल नहीं पाता था। हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। ये लोग झगड़ा करवाते थे। ये तो आप हैं जो हमेशा मेरे साथ रहे। पहले पढ़ाई और स्वास्थ्य की स्थिति बहुत खराब थी। इन लोगों ने कोई काम नहीं किया। पहले मैं अपने इलाकों में जाता था तो पैदल ही चलना पड़ता था। अब सड़कें हैं।

मेरी मूर्खता की वजह से लालू परिवार को 15 साल बिहार में राज करने का अवसर मिला। ये कहना है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। सीएम नीतीश सोमवार को अजय मंडल के पक्ष में भागलपुर में जनसभा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधा।

सभा में पहुंचे लोगों को पुराने दिन की याद दिलाते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 में जब हम आए, तब से काम कर रहे हैं। हमारा संबंध भाजपा से पुराना है। 1995 से है। बीच में किसी के साथ चले गए थे। जब गड़बड़ करने लगा तो छोड़ दिए। हम हमेशा से भाजपा के साथ हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!