उत्तरप्रदेश-बिहार और बंगाल में अगले चार दिनों तक झुलसाएगा सूरज

उत्तरप्रदेश-बिहार और बंगाल में अगले चार दिनों तक झुलसाएगा सूरज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देशभर में सूरज आग उगल रहा है। देश के कई राज्यों में पारा 40 के पार बना हुआ है। गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है और अप्रैल के महीने में ही ऐसा लगने लगा है कि जून-जुलाई जैसी गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सोमवार सुबह के वक्त जहां आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था वहीं दिन चढ़ते ही चटक धूप ने गर्मी बढ़ा दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 व 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता हे।

बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के मौसम की बात करें तो 24 से 26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

लखनऊ समेत कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक 36 से अधिक जिलों में दिन व रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 23 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 22 से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान संभव है। इसके अलावा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और सिक्किम, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान का जीरादेई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

दो दिनों बाद फिर बादलेगा मौसम

सोमवार को बक्सर, वाल्मीकि नगर, पूसा, अगवानपुर, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा।

24-26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे

मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व असम व आसपास एवं मराठवाड़ा व पश्चिम विदर्भ के आसपास बना हुआ है।

इनके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भाग शुष्क बना रहेगा। पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 38.6 27.4

गया 36.4 21.4

भागलपुर 36.9 25.9

मुजफ्फरपुर 37.4 26.1

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक 36 से अधिक जिलों में दिन व रात के तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में लू की भी चेतावनी जारी की गई है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से यूपी के ज्यादातर इलाकों में दिन का पारा 40 के अधिक बना हुआ है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, रविवार को बुलंदशहर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान रिकार्ड 29 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया। इसके अलावा गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और प्रयागराज में भी ऐसी ही स्थिति रही। इन जिलों में रात का पारा 25-26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक न निकलें बाहर

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने कहा, ऐसे मौसम में लू से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सादा हल्का भोजन करें। तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। सुबह उठने से रात सोने तक 10-12 गिलास पानी पीएं। नारियल पानी और मौसमी फल इम्युनिटी से मजबूत होगी।

अपने भोजन में दही को भी शामिल करें। अगर बहुत जरूरी न हो तो सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक धूप में निकलने से बचें। अगर बाहर निकलना पड़ रहा है तो फुल आस्तीन की शर्ट पहनें। धूप से आने के बाद फ्रीज में रखी वस्तुएं न खाएं और न ही ठंडा पानी पीएं। प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी और लापरवाही के चलते पिछले चार-पांच दिनों में लू के मरीज तेजी से बढ़े हैं।

स्कूल का समय बदलने की मांग

भीषण गर्मी की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इसको देखते हुए अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूल का समय बदलने की मांग की है। गोमतीनगर में राधिका सिंह का कहना है कि स्कूल का समय सुबह सात से 11 बजे तक ही होना चाहिए। फिलहाल, अभी प्री-प्राइमरी के बच्चों का स्कूल का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे, प्राइमरी की कक्षाएं सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे और कक्षा छह से आठ तक दोपहर ढाई बजे छुट्टी होती है।

छोटे चौराहे समेत प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगेंगे

मौसम विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर चेतावनी को देखते हुए सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग और सिविल डिफेंस लखनऊ के बीच एक बैठक की गई। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि लोगों को लू से बचाव के लिए जागरूक करने का सुझाव दिया गया। यह जिम्मेदारी वार्डन को दी जा रही है।

इसके अलावा चौराहों, मुहल्लों और बस स्टाप पर वाटर कूलर लगवाने और पानी का घड़ा रखने पर सहमति बनी। वहीं, सीएमओ डा. एमके अग्रवाल ने बताया कि लू से बचाव के लिए अस्पतालों और सीएचसी-पीएचीस में मरीजों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!