किसकी वजह से महारैली में उमड़ी थी भीड़?

किसकी वजह से महारैली में उमड़ी थी भीड़?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

महारैली के बाद टेंशन में नेता!

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी अक्सर राजद पर हमला बोलते हैं। तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में लालू यादव की पार्टी ने भव्य रैली का आयोजन किया था। इसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार भर में घूमकर लोगों को आमंत्रित किया था। इस महारैली में भारी भीड़ देखने को मिली। इस रैली के बाद बिहार सत्ता पक्ष तेजस्वी यादव और लालू यादव के साथ तमाम विपक्ष के नेताओं को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मांझी ने एक ट्वीट के जरिए इस रैली पर तंज कसा है।

लाल झंडा बरदार नहीं पहुंचतें तो ये रैली “नुक्कड़ सभा” बनकर रह जाती- मांझी

मांझी ने अपने पोस्ट में लिखा कि A to Z का दावा करने वाली पार्टी की रैली में आज अगर लाल झंडा बरदार नहीं पहुंचतें तो ये रैली “नुक्कड़ सभा” बनकर रह जाती। राजद एंड कंपनी को दीपांकर जी का धन्यवाद करना चाहिए कि उनके बदौलत आज राजद द्वारा आयोजित “नुक्कड़ सभा” को “रैली” की संज्ञा दी जा रही है।

गौरतलब है कि, इससे पहले बिहार में फ्लोर टेस्ट के तुरंत बाद मांझी ने राजद और तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। तब उन्होंने कहा था कि खेला के अम्पायर HAM थें,आउर दूसरा लोग बिना अम्पायर के खेला करना चाहता था। ऐसा है, बिना अम्पायर के निर्देश के खेला किजिएगा तो अपना ही नुकसान होगा, वही हुआ।

महारैली के बाद टेंशन में नेता!

आइएनडीआइए की रविवार को गांधी मैदान में आयोजित रैली पर अपनी प्रतिक्रिया में जदयू (JDU) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू द्वारा वेटेनरी कालेज मैदान में पिछले दिनों आयोजित भीम संसद व कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह से भी कम भीड़ थी गांधी मैदान में।

आइएनडीआइए की इस रैली में राजद (RJD), कांग्रेस (Congress) व वामदल की सहभागिता थी पर वे लोगों को पटना की रैली में शामिल होने के लिए सहमत नहीं कर सके। अशोक चौधरी ने कहा कि रैली के प्रति लोगों की अरुचि ने यह साबित कर दिया है कि लोगों का समर्थन व समर्पण एनडीए और नीतीश कुमार के प्रति है।

खैरात में मिलने वाली चीज नहीं- उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि बिहार की जनता के विश्वास के प्रतीक नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हैं। विश्वास कमाया जाता है, यह खैरात में मिलने वाली चीज नहीं है। आइएनडीआइए लाख जनविश्वास रैली कर ले, लेकिन वे लोग जनता के विश्वास को कभी हासिल नहीं कर सकते।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांधी मैदान की रैली में अपने 20 मिनट के लंबे भाषण में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार भी अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा नहीं की।

भाड़े की भीड़ से सत्ता पाने का सपना न देखे राजद-कांग्रेस- राजीव

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने रविवार को राजधानी स्थित गांधी मैदान में आइएनडीआइए की रैली (Jan Vishwas Rally) पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाड़े की भीड़ से सत्ता पाने का सपना नहीं देखे राजद और कांग्रेस। रैली के बहाने वंशवादियों ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन परिणाम शून्य निकला।

रैली में कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने की जगह विपक्ष के नेताओं का पूरा समय रोने-धोने में निकल गया। दावा किया गया था कि रैली में दस लाख लोग जुटेंगे पर 60 हजार लोगों को लाने में मुश्किल हुई।

राजद को चुनौती देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का परिवार कोई सीट तय कर दे, वहां से वे चुनाव जीतकर दिखा देंगे। लालू के लिए एक परिवार अपना परिवार होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए पूरा देश ही परिवार है।

उन्होंने यह भी कहा कि लालू जब मुख्यमंत्री बने तो चारा खा गए और रेल मंत्री बने तो सरकारी नौकरी के बदले भूखंड ले लिए।

नारी शक्ति सम्मान समारोह

भाजपा महिला मोर्चा की बिहार इकाई द्वारा सोमवार को रविंद्र भवन में नारी शक्ति सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नारी शक्ति अभिनंदन के तहत 50 से ज्यादा प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उससे पहले सुबह में भाजपा शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ।

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि अब सरकार कार्यालयों से लेकर गांव-शहर तक के सार्वजनिक स्थलों पर सीसी कैमरा लगाएगी। बिहार में अब कानून का राज रहेगा। नया कानून बन गया है। अब माफियाओं को बिहार छोड़ना ही पड़ेगा।

‘…कड़ी सजा मिलेगी’

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों को भी कड़ी सजा मिलेगी। सम्राट ने कहा कि जब एक लड़का पढ़ता है तो एक व्यक्ति पढ़ता है, लेकिन एक बहन पढ़ती है तो एक परिवार पढ़ता है। आज देश में गारंटी मतलब मोदी है। मोदी की गारंटी है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे संसद में बहनों की संख्या 180 से ज्यादा बढ़ जाएगी।

समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। उपस्थिति अतिथियों द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य के लिए नव-निर्वाचित डा. धर्मशीला गुप्ता का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!