भोजपुरिया परिवार यूएई ने राजन जी महाराज को किया सम्मानित

भोजपुरिया परिवार यूएई ने राजन जी महाराज को किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, लोकेश मिश्रा, दुबई (यूएई)-


संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में पांच सितारा होटल ग्रांड ऐक्सेलसियर होटल में 7 दिवसीय राम कथा आयोजित किया गया था। रामकथा के अंतिम दिन भोजपुरिया परिवार के संस्थापक एवं अध्यक्ष ई. अजय कुमार शाही, उपाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष ज्ञान

सागर उपाध्याय सहित वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में राजन जी महाराज को सम्मानित किया गया।

राम कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।दुबई की धरती पर प्रथम बार इस तरह का आयोजन किया गया था।

सातों दिन हाल खचाखच भरा रहता था। अपनी संस्कृति और सनातन धर्म को कथा के माध्यम से अवगत कराया गया। यूएई में अपने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए मशहूर संस्था भोजपुरिया परिवार ने अपने तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


भोजपुरिया परिवार ने आयोजन करने वाली मुख्य संस्था बिहारी कनेक्ट एवं अध्यक्ष डा. उदेश्वर सिंह जी का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!