Bihar Train Accident : पटरियों में खराबी से ट्रेन हुई डिरेल,कैसे?

Bihar Train Accident : पटरियों में खराबी से ट्रेन हुई डिरेल,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी। जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई।

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

रेल हादसे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दुख प्रकट किया और घायलों के इलाज के लिए अहम जानकारी दी। उन्होंने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,”बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के त्वरित व उत्तम उपचार हेतु एम्स, पटना को निर्देश दिये हैं।”उन्होंने आगे कहा,”मुझे बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल यात्री एम्स में है और स्थिर हालत में हैं। केंद्र सरकार सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।”

बिहार के बक्सर के पास रघुनाथपुर में 11 अक्टूबर की रात आनंदविहार से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेल सेवा अस्त-व्यवस्त हो गई है। बुधवार रात से ही राहत कार्य शुरू होने के साथ कई ट्रेनों को रद और कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। बक्सर-रघुनाथपुर होकर चलने वाली ट्रेनों को धनबाद होकर चलाने की सूचना जारी की गई है।

इन ट्रेनों के बदले मार्ग

11 अक्टूबर को चली 12506 आनंदविहार -कामाख्या एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी।

11 को चली 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी।

11 अक्टूबर को चली 15946 डिब्रूगढ़ -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मालदा टाउन, अंडाल, आसनसोल, धनबाद होकर चलेगी।

11 को चली 12362 मुंबई – आसनसोल एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद होकर आसनसोल जाएगी।

11 को चली 22450 नई दिल्ली -गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चलेगी।

11 अक्टूबर को चली 12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, होकर चलेगी।

12 अक्टूबर को 12315 कोलकाता – उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस आसनसोल, धनबाद, गया व होकर चलेगी।

12 अक्टूबर को चलने वाली 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस आसानसोल, धनबाद व गया होकर चलेगी।

रेल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को बिहार सरकार ने 4 लाख रुपये देने का एलान किया है। रेल हादसे को लेकर गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने कहा,”जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए…चार लोगों की मौत हो गई है… .हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं।” राज्य सरकार की तरफ से चारों मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये मिलने जा रहे हैं और जितने घायल हैं उन्हें भी पचार हजार रुपये मिलेंगे।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल रात बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बता दें कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटनास्थल से महज 200 से ढाई सौ मीटर दूरी पर है घायलों को सबसे पहले इसी अस्पताल में लाया गया था। इस अस्पताल से मिल रही जानकारी के अनुसार ट्रेन हादसे में घायल 75 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में हो रहा है, इनमें 33 लोगों को बक्सर आरा और पटना के अस्पतालों में रेफर किया गया है। कुछ मरीजों का इलाज भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी हुआ है।बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दौरान कुल चार शव बरामद किए गए हैं।

एडीएम प्रमोद कुमार रात से ही रघुनाथपुर रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डटे हुए हैं। उन्होंने सभी मृतकों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल तत्काल जारी करते हुए उनके परिवार को सौंपने का निर्देश दिया है

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है…”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके तुरंत बाद ट्रैक को ठीक कर लिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेलवे अधिकारी और स्थानीय लोग सभी एक साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वार रूम संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!