बिन्दुसार मुखिया आभा देवी  दिशा की सदस्य बनी,  ग्रामीणों में  हर्ष  

बिन्दुसार मुखिया आभा देवी  दिशा की सदस्य बनी,  ग्रामीणों में  हर्ष

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सुबाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार ):

सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया आभा देवी ने ग्रामीणों से बताया कि जिला अनुश्रवण समिति (दिशा )के अध्यक्ष  महाराजगंज  सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी द्वारा मुखिया आभा देवी  को  सदस्य बनाया गया है। जो आगामी 27  मार्च को होने वाली दिशा की बैठक में भाग लेगी।  यह पचरुखी प्रखंड के लिए गर्व की बात है । वही भाजपा नेता सह पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि प्रखंड के जनता की समस्या अब वह अनुसरण समिति के बैठक में मुखिया के द्वारा उठाया जायेगा । वही मुखिया आभा देवी ने कहा कि अनुसरण समिति का सदस्य बनाए जाने पर महाराजगंज  सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।  सदस्य बनने पर भाजपा विधायक करनजीत सिंह, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडे, अभिमन्यु सिंह ने दुरभाष बनाने पर हर्ष व्यक्त किया । बैठक में अमित कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, राजू कुशवाहा, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जनक सिंह, सरफुद्दीन अंसारी, आलोक कुमार, इमरान अली, छोटे मियां, बुटन मियां, नूर हसन, रीता देवी, गीता देवी, मीना देवी, उषा देवी, चंपा देवी, प्रभुनाथ सिंह, मुन्ना राम, तूफानी बैठा  ने बधाई दिया।

यह भी पढ़े

27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कई दिन बंद रहेंगे बैंक?

भाई को बचाने में चार बहनें भी डूबीं, एक साथ पांच मौतों से पसरा मातम.

घर से उठाकर महिला से दरिंदगी,चार छात्रों ने किया गैंगरेप.

Leave a Reply

error: Content is protected !!