भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी
नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा के नए उम्मीदवार
श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से संबंधित एक सनसनीखेज समाचार प्रकाश में आया है। पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर चुनावी मैदान से हटने की जानकारी दी है।
अधिकृत उम्मीदवार के नाम वापस लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक बंटी ने शुक्रवार शाम पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने फैसले का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी काम करते रहेंगे।गौरतलब है कि अभिषेक बंटी ने एक दिन पहले ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे। नामांकन के बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उनके समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था।
हालांकि, अभिषेक बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने के पीछे कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से हटने की जानकारी दी है। अब बांकीपुर की इस प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा होंगे।
यह भी पढ़ें
दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है
दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग
सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके
