Headlines

दरौली के बेलांव  में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दरौली के बेलांव  में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
शराब के नशे में  थाआरोपी
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार,दरौली, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, बेलांव निवासी कैलास कुशवाहा ने शराब के नशे में धारदार हथियार से हमला कर प्रीति कुमारी, सोनू कुशवाहा तथा छोटेलाल भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में प्रीति कुमारी के गर्दन पर गहरा वार किया गया, जिससे उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। वहीं सोनू कुशवाहा के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जबकि छोटेलाल भगत भी गर्दन गंभीर रूप से कट गई हैं।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है । वही थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

यह भी पढ़ें

दरौली के बेलांव  में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें 

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है

दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग

सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके

Leave a Reply

error: Content is protected !!