बीजेपी नेताओं ने पर्यटन मंत्री का भव्य स्वागत

बीजेपी नेताओं ने पर्यटन मंत्री का भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान(बिहार)


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड ऐतिहासिक यमुनागढ़ की गढ़देवी के मंदिर परिसर में शनिवार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह सीवान जिला के प्रभारी मंत्री नारायण प्रसाद का भाजपा नेताओं ने बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्र के नेतृत्व में जमकर स्वागत किया। बड़हरिया के यमुनागढ़ स्थित प्रसिद्ध देवी माई मंदिर के प्रांगण में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, बड़हरिया प्रखण्ड प्रमुख पति सह बीजेपी नेता प्रदीप सिंह,डॉ सच्चिदानंद गिरी आदि ने गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र सहित अन्य नेताओं औ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री से यमुनागढ़ को पर्यटन स्थल बनाने की सामूहिक मांग की । पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने उपस्थित लोगों से यमुनागढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में विशेष जानक़री हासिल करने की कोशिश की। साथ ही,उन्होंने यमुनागढ़ में कितनी भूमि है और जमीन का मालिकाना हक किसका, इसके बारे में जानकारी लेने की भी कोशिश की। स्थानीय मनोज कुमार कुशवाहा उर्फ मनोज सर ने मंत्री को बताया कि यमुनागढ़ की गढ़देवी के बारे में प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के परम भक्त रहसू के आह्वान पर असम के कामख्या से गोपालगंज जिला के थावे के लिए चली मां दुर्गा यमुनागढ़ पर अंतिम पड़ाव डाला था। भक्त रहसू मां काली को यमुनागढ़ के इसी स्थल पर रोककर राजा मनन सिंह को जिद भक्ति की शक्ति की परीक्षा नहीं लेने का आग्रह किया था। परंतु जिद्दी राजा मनन सिंह नहीं मानने से इंकार कर दिया था। भक्त रहसू को माता दुर्गा को बुलाना पड़ा था। मां दुर्गा के प्रकट होने पर राजा मनन सिंह का सर्वनाश हो गया था। पर्यटन मंत्री ने अंचलाधिकारी की गैरमौजूदगी में बीडीओ अशोक कुमार से यमुनागढ़ की जमीन संबंधित विवरण की जानकारी ली। उसके बाद मंत्री ने कहा कि यमुनागढ़ को पर्यटन स्थल बनाने के लिए भरपूर संभावनाएं हैं। लेकिन इसकी भूमि का विवरण लिए बेगैर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से बात की जायेेेगी। यथासंभव कोशिश होगी कि यमुनागढ़ को पर्यटन स्थल का दर्जा मिले। वहीं भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यमुनागढ़ के देवी मंदिर को पर्यटन स्थल की मांग मंत्री जी के समक्ष उठायी।बन इस मौके बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र और प्रदीप सिंह ने अंगवस्त्र देकर मंत्री नारायण प्रसाद को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्रमुख हरिहर साह, बीजेपी नेता बाबूलाल प्रसाद, विनोद पांडेय, प्रेमप्रकाश सोनी,प्रमुख पत्ति प्रदीप सिंह, शिवनाथ प्रसाद कुशवाहा, डॉ सच्चिदानंद गिरी, मनोज कुशवाहा,सरोज पाठक,पंकज पांडेय,जितेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र
उपप्रमुख हरिहर साह, राजेश शर्मा,रंजन मिश्र, विक्की गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, परशुराम पांडेय आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

जब जनसंख्या पर लगाम होगा, तभी विश्व में भारत का नाम होगा.

बॉलीवुड की पसंदीदा दादी जोहरा सहगल को नमन.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!