Headlines

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Oplus_131072

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

श्रीनारद मीडिया, रोहित मिश्रा जौनपुर,उत्तर प्रदेश

जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जौनपुर इकाई के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता (आईपीएस) सहित रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक हानि नहीं होती, बल्कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जौनपुर इकाई के सचिव डॉ. मनोज वत्स ने रक्तदान की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया तथा नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

 

Oplus_131072

शिविर में सीएमएस डॉ. संजय कन्नौजिया, डॉ. सैफ खान, अवनीश प्रताप सिंह, नेहा सिंह, मनीष चौरसिया, नीतेश श्रीवास्तव, डॉ. मनीष, अरविन्द सिंह, डॉ. संदीप पाण्डेय, हृदय कुशवाहा, आलोक कुमार मणि, विद्याधर राय विद्यार्थी, अरुण सिंह, डॉ. अंजू सिंह, दीक्षा राय, ओम प्रकाश, शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान, विकास, संदीप, हितेश, पंकज, नेहा, शुभम, नितिन चौरसिया, अरविंद, विवेक, रवि सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर चर्चा की गई तथा लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!