12वर्षो में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से सारण को भीअभूतपूर्व विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है – सांसद रूढ़ी
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यक्रम को लेकर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आवासीय परिसर मे प्रेस वार्ता मे मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाई. उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने स्वतंत्र भारत के इतिहास मे सबसे लम्बे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप मे सेवा मे देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जो जनता के उनके प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है.
सांसद रूडी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास विकाश और जानकल्याण के इन 12वर्षो में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से सारण को भी अभूतपूर्व विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है. बाकर पुर -डुमरिया घाट फोरलेन गंगा पर प्रस्तावित नया छह लेन पुल,दक्षिण एशिया सबसे बड़े प्रस्तावित ग्राइंफील्ड हवाई अड्डों में शामिल सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएँ सारण को विकास पर्यटन उद्योग और संपर्क में नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगी.
4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने तथा करोड़ो किसानों महिलाओ और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य हुआ. चालीस लाख करोड़ से अधिक मुद्रा लोन मिला. लखपति दीदी की बात करते है अब करोड़ पति दीदी की बात करते है. यह भारत में संभव हो पाई है.सारण की धरती पर 37 हजार करोड़ का कार्य चल रहा है. अगला 28 हजार करोड़ की स्वीकृति तीन महीनों में प्राप्त हुई है.
आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानो ने भारत को नई वैस्विक पहचान प्रदान की है.बिहार के सन्दर्भ में सांसद रूडी ने कहा की प्रधानमंत्री के नेतूत्व में राज्य को 9.23 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता और 1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का लाभ मिला.
रूडी ने कहा की विकसित भारत का संकल्प आज 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चूका है और देश उसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है. रूडी ने विश्वास ब्यक्त किया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतुत्व में विकसित भारत का संकल्प शीध्र ही साकार होगा.
यह भी पढ़े
पुलिस में चयनित 53 युवक-युवतियों का हुआ भव्य सम्मान
सीवान में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली
सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर
बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद
