बजट 2026–27: लगातार 9वीं बार बजट पेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण; MSME से हेल्थ, इन्फ्रा और टेक्नोलॉजी तक बड़े ऐलान
श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क:

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने बजट 2026–27 संसद में पेश किया। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट है। बजट को पेश करने से पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी। परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात की, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस बार के बजट में सरकार ने MSME, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, बायो-फार्मा, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और पूर्वोत्तर विकास पर खास फोकस किया है। आइए जानते हैं बजट की प्रमुख घोषणाएं एक नजर में—
▪️ MSME और लघु उद्योग के लिए बड़ा पैकेज
* MSME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड घोषित
* लघु उद्योगों के लिए 7,000 करोड़ रुपये का अलग प्रावधान
* कंटेनर निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये
* टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए विशेष विकास योजना
▪️ टेक्सटाइल, खादी और हैंडलूम को बूस्ट
* टेक्सटाइल सेक्टर को प्रोत्साहन पैकेज
* महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू
* नए टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे
* खादी और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर
▪️ सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी पर फोकस
* India Semiconductor Mission 2.0 की शुरुआत
* इंडस्ट्री-नेतृत्व वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होंगे
* टेक आधारित स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करने की योजना
* हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा
▪️ हेल्थ और बायो-फार्मा सेक्टर में बड़े कदम
* कैंसर, डायबिटीज और ऑटो-इम्यून बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी
* बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
* ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना — 10,000 करोड़ निवेश
* ग्लोबल बायोफार्मा सेंटर के लिए 10,000 करोड़ रुपये
* देश में 3 नए AIIMS बनाए जाएंगे
* आयुर्वेद के लिए 3 नए संस्थान (AIIMS स्तर)
* आयुर्वेदिक दवाओं की टेस्टिंग के लिए नेशनल लैब्स
* जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर विकसित किया जाएगा
▪️ इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास
* 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इन्फ्रा बूस्ट
* 7 नए हाई-स्पीड कॉरिडोर का प्रस्ताव:
1. वाराणसी–सिलीगुड़ी
2. मुंबई–पुणे
3. चेन्नई–बेंगलुरु
4. हैदराबाद–बेंगलुरु
5. पुणे–हैदराबाद
6. दिल्ली–वाराणसी
7. हैदराबाद–चेन्नई
* 4 राज्यों में खनिज (मिनरल) कॉरिडोर विकसित होंगे
▪️ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष पैकेज
* दुर्गापुर में एकीकृत पूर्वी तट औद्योगिक कॉरिडोर
* 5 पूर्वोदय राज्यों में 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास
* पूर्वोत्तर क्षेत्र में 4,000 ई-बसों का प्रावधान
* अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट विकसित किया जाएगा
▪️ समग्र लक्ष्य क्या है?
बजट 2026–27 का फोकस स्पष्ट रूप से रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी, MSME ग्रोथ और क्षेत्रीय संतुलित विकास पर है। सरकार ने ग्रामीण से शहरी और पारंपरिक से हाई-टेक सेक्टर तक संतुलित निवेश का रोडमैप प्रस्तुत किया है।
यह भी पढ़े
भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान करेगा बॉयकॉट
बगौरा में लगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ जाँच शिविर
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

