Headlines

बगौरा में लगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ जाँच शिविर

बगौरा में लगा विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ जाँच शिविर

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार)।

सीवान जिला के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत बगौरा गांव के प्रदुम्न मिश्रा जी के दरवाजे पर 1 फ़रवरी रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लायन्स क्लब ऑफ छपरा के द्वारा एक विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन बगौरा निवासी छपरा के प्रसिद्ध डॉक्टर शेखर सुधांशु जी के नेतृत्त्व में किया गया।
इनके साथ डॉ. महिमा पांडेय, डॉ. ललित किशोर, ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. अमित रंजन, सर्जन संदीप कुमार, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. मनकेश्वर के. बॉस, डॉ. उज्जवल, डॉ. संदीप, डॉ. विधि सिंह एवं अशोक कुमार सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।
कैम्प का शुभारम्भ सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोंग पहुंचकर स्वास्थ्य जाँच, ब्लड जाँच, Ecg जाँच, कराकर दवा प्राप्त किया।
इस शिविर में लगभग 1200 मरीजों की जाँच की गई।
मौके पर , सुमन मिश्र, अरुण मिश्रा, धनजी गुप्ता,राज किशोर गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!