केंद्र सरकार से द्वारा पारित बजट आम लोगों,किसानों गरीबों,मजदूरों के हित में – रूढ़ी

केंद्र सरकार से द्वारा पारित बजट आम लोगों,किसानों गरीबों,मजदूरों के हित में – रूढ़ी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

अमनौर(सारण)अमनौर आवासीय परिसर में स्थानीय भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जिले के नवनिर्वाचित सैकड़ों मुखिया को अंग वस्त्र से किया सम्मानित।जीत का दिया हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सम्मानित कार्यक्रम के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूडी से कहा कि केंद्र सरकार से पारित बजट आम लोगों को किसानों गरीबों,मजदूरों को काफी सराहनीय बजट पेश किया गया है। इस वर्ष के बजट में किसानों के लिए गरीबों के लिए कैपिटल बजट साढ़े सात लाख करोड़ कैपिटल इन्वेस्टर कर रही है।कृषि के क्षेत्र में एक लाख एकावन हजार करोड़ ग्रामीण विकास में दो लाख छव करोड से सड़कों का निर्माण होगा।

फर्टिलाइजर में फूड में पिछले बार जो सब्सिडी था वह बढ़ाकर सवा लाख करोड़ सब्सिडी फर्टिलाइजर आप देखते। कोविड के बाद बैठक हुआ 70 वर्षों जहां एक रुपया भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया। बड़ी सरके, बड़ी बंदरगाह, बड़े हवाई अड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देन जहां दिघवारा पुल का निर्माण 5000 करोड़ की लागत से बन रहा है।

गाजीपुर से छपरा तक माझी 134 किलोमीटर,छपरा से लखनऊ जाने में अब सड़क के निर्माण के बाद 4 घंटा लगेगा।दक्षिण एशिया से सबसे बड़ा हवाई अड्डा कोलकाता से बड़ा दिल्ली से बड़ा मुंबई से बड़ा छपरा के धरती पर प्रस्तावित है।शहर में गैस आपूर्ति योजना का कार्य हो रही है।तीन लाख घरों में पाइप लाइन लगाने का काम शुरू हो गया है।तीन माह के अंदर घर आ जाएगी ।सोनपुर, दिघवारा, नया गांव, गड़खा के घर में पहले चरण में गैस पाइपलाइन आ जाएंगे। युवाओं को रोजगार के लिए पीएसी खुलवाए जा रही है।

बिजली सड़क स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग के क्षेत्र में सारण दुनिया के मानचित्र पर स्थापित होगा या मेरा प्रण है।कैनाल नदी चवर पाइन में एक साथ बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था की जा रही है। जिससे हर वर्ष नदियों से खेतों के सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। 365 दिन नदियों का पानी मना रहे इसकी व्यवस्था हो रही है। चवर से पानी निकाल कर नदियों नहर में डालने की व्यवस्था की बात कही।

इसके अलावा नई पुरानी सड़कों की समीक्षा की बात कही। सांसद सेवा वाहन के माध्यम से गांव गांव में लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है।सारण जिला के कई नई प्रयासों में से दो प्रमुख प्रयास पूरे भारत में हमारे संसदीय क्षेत्र में लगभग 75 एंबुलेंस पंचायत एवं अपनी संस्था के माध्यम से चलती है हमारा कंट्रोल रूम सेट लाइट है।

कंप्यूटर के साथ गांव गांव जाकर आयुष्मान कार्ड हो या अन्य कार्य को संपादित करती है सारन जिला एक ऐसा जिला है जहां 24 घंटा बिजली यातायात सड़क पुल पुलिया के निर्माण चल रही है दिघवारा पुल हो या गैस पाइप लाइन योजना हो सबसे बड़ी योजना की जाल बिछा है।

उक्त मौके पर स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ,बिधान पार्षद, महाचंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह अनिल सिंह,बबलू तिवारी, कामेश्वर ओझा, सत्येंद्र सिंह ,अनिल शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह,दिलीप साह, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

अपराधियों के हमलें से युवक गंभीर रूप से घायल

रतन पडौली में हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिन से चल रहा अनुष्ठान

समृद्धि एवं शांति का आशीर्वाद दे संतो ने लिया विदा

बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने लता मंगेशकर के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने लता मंगेशकर के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Leave a Reply

error: Content is protected !!