प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से हुए सम्मानित 

प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से हुए सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।कुरुक्षेत्र,  :

समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर से जीवन के वास्तविक हीरो हुए सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल : प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नर्तकी एवं फ़िल्मी अदाकारा सुधा चंद्रन मौजूद रही। पूरे भारत में से 50 के करीब हस्तियों को जीवन में विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर हरियाणा से डा. जय भगवान सिंगला के साथ विख्यात साहित्यकार डा. मधु कांत एवं रमाकांता को भी सम्मानित किया गया। डा. सिंगला ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से सम्मानित होना उनके लिए गौरवशाली क्षण था। इस समारोह का आयोजन गोल्डन स्पैरो दिल्ली के निदेशक आर.जे. आरती मल्होत्रा एवं डा. तिलक तंवर ने किया था।

इस अवसर पर जूनागढ़ अखाड़ा के महान संत स्वामी वीरेंद्र आनंद, श्री राजमाता झंडेवालान के अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज, सारनाथ के स्वामी सोनम जी महाराज भी मौजूद रहे। आयोजकों डा. तिलक तंवर एवं आर.जे. आरती मल्होत्रा ने कहा कि समाज सेवा के कार्य में जुटे जीवन के वास्तविक हीरो लोगों को सम्मानित करने का अवसर था। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर डा. जय भगवान सिंगला का जोरदार स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड से सम्मानित होने के अवसर पर डा. जय भगवान सिंगला।

यह भी पढ़े

मीडिया के लिए राजनैतिक दल अपने घोषणा पत्रों में 40 हजार प्रति माह पेंशन व अन्य वायदे करे : एम डब्ल्यू बी

सदौवा धोबी टोला  में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पंद्रह घर जलकर राख

एनडीए प्रत्याशी ने किया प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क,मांगा जीत का आर्शिवाद 

कार और ट्रक की सीधी टक्कर में चालक की हो गई मौत

बरहिमा में  तीन जवानों की हुई मौत में  शायद कंटेनर में खलासी  होता तो नहीं होती ऐसी घटना

सिसवन की खबरें :  बीडीओ ने सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!