चाईबासा की टीम ने दिल्ली को एक हराकर पक्की की सेमीफाइनल में जगह

चाईबासा की टीम ने दिल्ली को एक हराकर पक्की की सेमीफाइनल में जगह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):


सीवान के बड़हरिया प्रखंड के खेल मैदान में आयोजित हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में  गांधी मजहरुल हक सदभावना कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रुप बी का पहला क्वार्टरफाइनल मैच शास्त्री फुटबॉल क्लब दिल्ली बनाम चाईबासा झारखंड के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दोनों टीमें हाफ टाइम तक बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में चाईबासा, झारखंड की टीम के खेलाड़ी जर्सी नंबर 9 ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली।

मैच में चाईबासा की जीत आखिर तक बरकरार रही। वहीं दिल्ली के गोलकीपर को बेहतर खेल के प्रदर्शन करने पर जिला पार्षद प्रतिनिधि ईं विकास सिंह और मुखिया मंटू सिंह ने एक हजार का नगद पुरस्कार दिया। वही झारखंड के खेलाड़ी जर्सी नंबर 9 को चांदी का सिक्का दिया गया।

बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, बीपीआरओ सूरज कुमार, गरीब हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अशरफ अली,आरएम पब्लिक स्कूल के निर्देशक विकास सिंह, मुखिया मंटू सिंह, मुखिया पति हरजीत मांझी, मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि जीव नारायण यादव, मुन्ना यादव, सूर्यवंशम हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ आरके सिंह, कांग्रेस शमीम अहमद खान, बच्चा सिंह, अध्यक्ष महताब खान,सुनील चंद्रवंशी,प्रमुख वाजिद अली आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य निर्णयाक में मो सलाम( जमालापुर) सहायक निर्णायक में दिनेश सुमन( समस्तीपुर) और मो रवि कुमार (पटना) थे। ऑफिसियल में मोहन कुमार थे। अनाउंसर का दायित्व लालबाबू और किशोर श्रीवास्तव ने निभाया। जिसके आयोजन में डॉ अशरफ अली, डॉ आरके सिंह, अध्यक्ष महताब खान, उपाधयक्ष नेयाज अहमद, सचिव सुनील चंद्रवंशी, उप सचिव लक्की बाबू, डिप्टी चैयरमैन रहीमुद्दीन खान, वार्ड पार्षद मो सलीम अंसारी, दाऊद खान, नमाजुद्दीन खान, चुली खान, भोलू खान, महताब तौवाब, चुन्ना खान, देवराज चौधरी, हरेंद्र सिंह, ददन खान थे। गुरुवार को सिरहा, नेपाल और बक्सर(बिहार) के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़े

World Book Fair:तीन वर्षों के बाद इस वर्ष नई दिल्ली में भव्य विश्व पुस्तक मेले की शुरूआत हो गई है.

क्या है रायसीना डायलॉग? 100 से ज्यादा देश होंगे शामिल

क्या भारतीय मूल के लोग सफलताएं अर्जित कर रहे हैं?

भगवान श्रीराम के चरित्र को हर मनुष्य अपने जीवन में उतारे तो वह मनुष्य धन्य हो जाता है

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!