चरणजीत सिंह चन्‍नी होंगे पंजाब के नए सीएम.

चरणजीत सिंह चन्‍नी होंगे पंजाब के नए सीएम.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हरीश रावत ने घोषणा की है चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब के नए सीएम हाेंगे। पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन हाईकमान ने  अंतिम क्षणों में उना पत्‍ता काट दिया। हरीश रावत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चन्‍नी काे पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

वह नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जेडब्‍ल्‍यू मेरियेट से राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। वह 6.30 बजे राज्‍यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बताया जाता है कि वह आज ही शपथ ले सकते हैं। वह पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे। उन्‍हें पंजाब के दोआबा क्षेत्र का कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते हैं।

चन्‍नी पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले दलित नेता होंगे, 2007 से विधायक हैं

चरणजीत सिंह चन्‍नी 2007 से विधायक हैं और श्री चमकाैर साहिब से विधायक हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री थे। चन्‍नी काफी समय से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बागी सुर अपनाए हुए थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चन्‍नी को पंजाब का सीएम बनाने पर खुशी जताई और कहा कि वह मेरे छोटे भाई हैं। मैं इस निर्णय से निराश नहीं हूं।

कांग्रेस हाईकमान ने खेला बड़ा दांव, अंतिम क्षणों में कटा सुखजिंदर सिंह रंधावा का पत्‍ता

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद चन्‍नी ने तीन अन्‍य मंत्रियों तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के साथ मिलकर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया।

बताया जाता है कि पहले कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई थी और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया था । दूसरी ओर, सिद्धू समर्थक कई विधायक उस होटल में पहुंच गए हजहां पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश राव व पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रुक हुए हैं। एक और मंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी से पार्टी प्रभारी व पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे।

वीडियो कांन्‍फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। इसके बाद थोड़ी देर पहले कांग्रेस की ओर से चरणजीत सिंह चन्‍नी के नाम का ऐलान का दिया गया। इससे पहले ही पंजाब कांग्रेस की ओर से राज्‍यपाल से मिलने के लिए समय मांगा गया था।  पंजाब के नए कैबिनेट में दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु बनाए जा सकते हैं उपमुख्‍यमंत्री

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राज्यपाल के समय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं मांगा गया था बल्कि जिस भी व्यक्ति के नाम को कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के रूप में मंजूरी देगी उसके लिए मांगा गया। शाम के 6:30 बजे का समय मिला है। राजभवन में पांच गाड़ियां अंदर जा सकेंगी।

बताया जाता है कि नया सीएम आज ही शपथ ले सकता है। राहुल गांधी ने पूरे मामले में पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक की। राहुल इसके बाद अपने आवास पर लौट आए हैं। ऐसे में थोड़ी देर में नए सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है। बताया जाता है कि जातीय समीकरण काे साधने के लिए दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए अरुणा चौधरी व भारत भूषण आशु के नाम चर्चा में थे।

पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने विधायकों की बैठक के बाद कहा कि पंजाब के नए सीएम की घाेषणा आज ही होगी। हाईकमान को विधायक दल के नए नेता का नाम भेज दिया गया है। हाईकमान इस पर फैसला करेगी। मैं हाईकमान नहीं हूं, ऐसे में मैं निर्णय नहीं ले सकता।  यह हाईकमान का काम है।

रंधावा तीन बार रहे विधायक, पिता रहे दाे बाद पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष

सुखजिंदर सिंह रंधावा 2017 में तीसरी बार विधायक बने थे। वह कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल एवं स‍हकारिता मंत्री थे। वह पंजाब के डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक हैं। उनके पिता संतोख सिंह रंधावा पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे हैं।

बताया जाता था कि रंधावा के सीएम बनने पर उपमुख्‍यमंत्री के रूप में दीनानगर की कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी और लुधियाना वेस्‍ट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे। दोनों कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में भी मंत्री थे। लेकिन अब बदले हालात में अभी इस बारे में कुछ स्‍पष्‍ट नहीं हो रहा है।

विधायक दल की बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा ही कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके बुजुर्ग हैं और फैमली के हेड हैं। जो बहुत बोलता है वो काम नहीं करता है। रंधावा ने कहा कि वह कैप्टन के साथ 2002 से साथ रहे हैं और उम्‍मीद है आगे भी रहेंगे।  दूसरी ओर, तृप्त राजिंदर बाजवा,परगट सिंह और मोहम्मद मुस्तफा रंधावा के घर पहुंचे।

कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने राज्‍य के अगले सीएम के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम काे समर्थन किया और इसे आलाकमान को भेजा गया है। इससे पहले अंबिका सोनी के इन्‍कार के बाद मामला फिर उलझ गया था। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी विधायकों से फिर से रायशुमारी की।

इसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे रहा। बताया जाता है कि विधायकों से जो फीडबैक लिया गया!  उसमें करीब 40 विधायकों ने सुनील जाखड़ के पक्ष में सहमति दी। दूसरे नंबर पर सुखजिंदर रंधावा रहे। उनके लिए 20 विधायकों ने सहमति दी।  तीसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू रहे और करीब 12 विधायकाें ने उनको नया सीएम बनाने का समर्थन किया।

इससे पहले अंबिका सोनी का नाम लगभग तय हो गया था, लेकिन उन्‍होंने इस पेशकश को मना कर दिया। उन्‍होंने रविवार को कहा कि उन्‍होंने यह पद लेने से इन्‍कार कर दिया है। मेरे विचार से किसी सिख को सीएम होना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन देर रात पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का नाम भी चर्चाओं में आ गया।

बाद में यह बात सामने आई कि अंबिका साेनी ने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए आलाकमान से पंजाब सीएम पद के लिए इन्कार कर दिया। अंबिका सोनी ने भी रविवार दोपहर पंजाब के सीएम पद को स्‍वीकार करने से इन्‍कार करने की बात कही। हालांकि वह कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचीं। बताया जा रहा है पंजाब में नेताओं के बीच खींचतान को देखते हुए हाईकमान अंबिका सोनी को सीएम बनाना चाहती है। अंबिका सोनी से पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत व चंडीगढ़ पहुंचे दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और हरीश राय चौधरी ने भी बात की है।

पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा का इस्‍तीफा

उधर रविवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने त्यागपत्र दिया। इससे पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के मी‍डिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी इस्‍तीफा दे दिया था।

25 विधायकों व सात सांसदों ने किया कैप्‍टन अमरिंदर का समर्थन

दूसरी ओर, चर्चाएं गर्म रहीं कि राज्‍य के करीब 25 विधायकाें और सात सांसदों ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को समर्थन देने की बात कही है और इस बारे में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत को भी अवगत करा दिया है।

शुक्रवार रात से ही यह चर्चा रही है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सुनील जाखड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा के नाम शनिवार सुबह से ज्यादा चर्चा में रहे हैं। सुनील जाखड़ को बेंगलुरु दौरे से शुक्रवार रात को ही वापस बुला लिया गया है। हालांकि वह विधायक नहीं हैं, लेकिन दोनों खेमों में तालमेल रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुखजिंदर सिंह रंधावा नवजोत सिंह सिद्धू के खास माने जाते हैं और कैप्टन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सबसे मुखर थे।

हाईकमान का फैसला समझ से परे

शनिवार देर रात निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान का फैसला समझ से परे है। हमने 2017 के बाद से पंजाब में सभी चुनाव जीते हैं। लोग स्पष्ट रूप से मेरी (कैप्टन) सरकार से खुश थे, लेकिन पार्टी के नेताओं ने अपने ही चेहरे के लिए अपनी नाक काट ली है और जीत की स्थिति से हार की तरफ बढ़ गए हैं।

ऐसा रहा पूरा घटनाक्रम

  • – गुरुवार को 40 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अविश्वास प्रकट करते हुए हाईकमान को पत्र भेजा।
  • – शुक्रवार देर रात आलाकमान ने कांग्रेस विधायक दल की शनिवार को बैठक बुलाने का निर्देश दिया।
  • – शुक्रवार देर रात पहले हरीश रावत और फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक दल की बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
  • – शनिवार सुबह से कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने फार्म हाउस पर समर्थक विधायकों की बैठक के लिए सबको फोन कर रहे थे।
  • -11.30 बजे खबर आई कि कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांग लिया है।
  • -12.15 पर कैप्टन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, मनीष तिवारी समेत कई अन्य नेताओं से फोन पर बात की।
  • -12.41 पर जाखड़ ने ट्वीट करके हाईकमान के फैसले की प्रशंसा की और दिल्ली जाने की जानकारी दी।
  • – 12.50 पर कैप्टन ने समर्थक विधायकों की बैठक रद कर दी।
  • -1.15 बजे अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को फोन किया और कहा कि मेरा अपमान किया गया है।
  • -2.20 बजे पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चंडीगढ़ पहुंचे। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रिसीव किया।
  • -3.49 पर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफा देने राजभवन जा रहे हैं।
  • -4.20 बजे कैप्टन ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
  • -4.35 बजे कैप्टन ने मीडिया से बात की और हाईकमान के फैसले को अपना अपमान बताया।
  • -5.45 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को सौंप दिया गया।
  • -6.30 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कैप्टन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
  • -7.00 बजे कांग्रेस विधायकों से कहा गया कि वह अभी कांग्रेस भवन में ही इंतजार करें।
  • रविवार सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्‍थगित की गई।
  • रविवार को अंबिका सोनी का नाम अचानक सबसे ऊपर आ गया, ले‍किन करीब 11 बजे उन्‍होंने इससे इन्‍कार कर दिया।
  • दोपहर बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रायशुमारी की गई।
  • करीब 3.30 बजे सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम नए सीएम के लिए तय करने की खबर आई।
  • करीब 5.45 बजे चरणजीत सिंह चन्‍नी को अगला सीएम बनाने की घोषणा की गई।
  • यह भी पढ़े…….
  • शादी टूट जाने पर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
  • कांग्रेस में मचे घमासान पर – सलमान खुर्शीद बोले पार्टी नहीं छोड़े हैं, पद से इस्तीफा दिए है ललितेश
  • भुटटो हत्या कांड में प्राथमिकी दर्ज , 11 नमाजद, चार को जेल भेजा 
  • कल से शुरु हो रहा पितृपक्ष, श्राद्ध कर्म से देवता भी होते है प्रसन्न, जाने इस दौरान क्या करें

Leave a Reply

error: Content is protected !!